फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिपियाना आरओबी निर्माण पूरा होने पर दिल्ली से डासना तक भी देना होगा टोल शुल्क

विज्ञापन
विज्ञापन
चिपियाना आरओबी निर्माण पूरा होने पर
विज्ञापन

दिल्ली से डासना तक भी देना होगा टोल
गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर दिल्ली से डासना तक का सफर अभी फ्री रहेगा, लेकिन चिपियाना आरओबी का निर्माण पूरा हो जाने के बाद इस पर भी टोल शुल्क देना पड़ेगा। इस क्षेत्र में कोई टोल बूथ नहीं होगा, नंबर प्लेट के जरिये लोगों के वाहनों का टोल वसूला जाएगा। हालांकि एक्सप्रेसवे के चौथा चरण (डासना से मेरठ) पर टोल वसूली बूथों के जरिये होगी। यहां तीन स्थानों पर टोल बूथ बनाए गए हैं।
दरअसल, एनएच या एक्सप्रेसवे के जिस हिस्से का निर्माण पूरा नहीं हुआ है, उस पर नेशनल हाईवे ऑफ अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) की ओर से टोल वसूली नहीं की जा सकती है। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के दूसरे चरण (यूपी गेट से डासना) का निर्माण पूरा हो गया है, लेकिन चिपियाना में रेलवे लाइन के ऊपर आरओबी बनाने का काम अभी अधूरा है। दिसंबर तक निर्माण पूरा करने का दावा किया गया था, लेकिन अब यह आरओबी मार्च 2022 तक तैयार हो सकेगा। इसके चलते दिसंबर में एक्सप्रेसवे के डासना से मेरठ तक के हिस्से पर तो टोल वसूली की योजना तैयार कर ली गई, लेकिन यूपी गेट से डासना तक टोल की दरें सार्वजनिक नहीं की गई। एनएचएआई इस पैकेज पर भी टोल वसूली का खाका तैयार कर चुका है और इसके लिए गजट नोटिफिकेशन भी किया जा चुका है, लेकिन मार्च 2022 में इस आरओबी के पूरा हो जाने के बाद वाहन चालकों को दिल्ली से इंदिरापुरम, विजयनगर, लालकुआं और डासना तक आवागमन करने वालों को भी टोल शुल्क चुकाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

टोल वसूली की नई तारीख तय नहीं
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर एनएचएआई ने 25 दिसंबर से टोल शुल्क वसूली शुरू करने का निर्णय लिया था। इसके लिए सार्वजनिक सूचना भी जारी कर दी गई थी, लेकिन एकाएक इसे टाल दिया गया। टोल वसूलने के लिए नामित हुई पाथवे कंपनी के पदाधिकारियों के मुताबिक एनएचएआई की ओर से लिखित आदेश न मिलने के कारण टोल शुल्क वसूली शुरू नहीं हो सकी। एनएचएआई के परियोजना निदेशक अरविंद कुमार का कहना है कि टोल शुल्क वसूलने के लिए अब मंत्रालय की ओर से सहमति और नई तारीख मिलना बाकी है। मंत्रालय से नई तारीख तय किए जाने के बाद टोल वसूली शुरू की जाएगी। ऐसे में दिल्ली से मेरठ के बीच एक्सप्रेसवे के जरिये सफर करने वाहन चालक कुछ दिन और फ्री में सफर कर सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें