फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक सुनील शर्मा सहित 16 और संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक सुनील शर्मा सहित 16 और संक्रमित
विज्ञापन

गाजियाबाद। साहिबाबाद के भाजपा विधायक सुनील शर्मा सहित 16 और लोग संक्त्रस्मित मिले हैं। इनमें पांच महिलाएं और एक बच्चा है। विधायक को कोशांबी के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह 25 दिसंबर को निकाली गई भाजपा की जन विश्वास यात्रा में शामिल हुए थे। इसमें उन्होंने उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के साथ मंच साझा किया था।
यशोदा अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनुज अग्रवाल ने बताया कि तबीयत बिगड़ने पर विधायक सुनील शर्मा को दोपहर12:35 बजे यशोदा अस्पताल लाया गया था। कोरोना जांच के लिए 1:28 बजे उनके नमूभेजे गए और शाम 7:30 बजे रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई थी। विधायक पहली लहर में भी संक्रमित हुए थे। उनको वैक्सीन के दोनों डोज लग चुके हैं। उनकी पिछले चार दिन से तबीयत खराब है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मिले अन्य संक्त्रस्मितों में बेल्जियम से लौटा युवक और तीन छात्र शामिल हैं। इनमें वैशाली से 32 वर्षीय युवक, संजयनगर से 36 वर्षीय महिला, नेहरूनगर थर्ड एम-ब्लॉक से 28 वर्षीय युवक, राजेंद्रनगर से 34 वर्षीय महिला, वेरॉन टावर महागुन मिशन से 57 वर्षीय पुरुष, ऑफिसर्स सिटी राजेंद्रनगर से 32 वर्षीय युवक, जो हाल ही में बेल्जियम से लौटा था, गोवर्धन अपार्टमेंट कौशांबी से 33 वर्षीय महिला, नीलकंठ अपार्टमेंट से 33 वर्षीय युवक ने सिरदर्द की शिकायत पर कोरोना की जांच कराई, जिसमें उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
रामप्रस्थ प्लेटिनम से 47 वर्षीय महिला, गौड़ कास्केड से 29 वर्षीय युवती, श्रद्घा अपार्टमेंट से 47 वर्षीय पुरुष, आईडीएसटी डेंटल कॉलेज से 31 वर्षीय युवक, कविनगर एल ब्लॉक से 33 वर्षीय युवक, कविनगर ए ब्लॉक से 84 वर्षीय बुजुर्ग और राधाकुंज नंदग्राम से 14 वर्षीय किशोर शामिल है। बुखार होने पर किशोर की आरटीपीसीआर जांच कराई गई, जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। स्वास्थ्य विभाग ने सभी के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे हैं। बृहस्पतिवार को एक मरीज होम आइसोलेशन में स्वस्थ हुआ जबकि एक संक्रमित को स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दी गई। दिसंबर में ट्रांस हिंडन में 47 मरीज मिल चुके हैं। सबसे अधिक इंदिरापुरम में अब तक 21 मरीज मिल चुके हैं। इंदिरापुरम से अब तक 21 संक्त्रस्मित मिल चुके हैं। दिसंबर में अब तक मिले 123 संक्त्रस्मितों में से 86 मरीजों का होम आइसोलेशन में उपचार चल रहा है, जबकि चार मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं।
ओपीडी में आया मरीज, निकला संक्रमित
एमएमजी अस्पताल की ओपीडी में बुधवार को बुखार का इलाज कराने पहुंचा युवक कोरोना संक्रमित निकला। विजयनगर से पहुंचे युवक को चिकित्सक ने बुखार होने पर कोरोना की जांच कराने के लिए कहा। एंटीजन जांच में उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। बताया गया कि युवक काफी देर ओपीडी की लाइन में भी लगा रहा।
इन पांच इलाकों में मिल रहे संक्त्रस्मित
क्षेत्र 26 दिसंबर 27 दिसंबर 28 दिसंबर 29 दिसंबर
कविनगर 01 00 01 01
इंदिरापुरम 03 01 00 03
नेहरूनगर 01 04 00 00
वसुंधरा 01 01 02 00
क्त्रसॅसिंग रिपब्लिक 04 01 00 00
किशोरों के लिए अलग बनेंगे टीकाकरण केंद्र
तीन जनवरी से 15 से 18 वर्ष की आयु वाले किशोरों के टीकाकरण के लिए अलग से केंद्र बनाए जाएंगे। सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधर ने बताया कि शासन से इसको लेकर लक्ष्य मिलना है। जिले में ढाई से तीन लाख का लक्ष्य स्वास्थ्य विभाग अनुमान लगाकर चल रहा है। इनके पंजीकरण एक जनवरी से ऑनलाइन और ऑफलाइल होंगे। इसके अलावा स्कूल और घरों में भी टीकाकरण के लिए व्यवस्था की जा रही है। टीकाकरण केंद्रों पर कोविड प्रोटोकॉल के तहत एंबुलेंस और निगरानी कक्ष की व्यवस्था होगी, जहां किशोरों को 45 मिनट तक रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि कोवॉक्सिन की डोज किशोरों को दी जाएगी, जो पूरी तरह से सुरक्षित हैं। अभी किशोर और किशोरियों के लिए अलग-अलग टीकाकरण केंद्र बनाने जैसी योजना नहीं है।
कोरोना मरीजों के लिए छह
हजार बेड की होगी व्यवस्था
- 740 से बढ़ाकर एक हजार किए जाएंगे आईसीयू बेड
गाजियाबाद। कोरोना की दूसरी लहर में अस्पतालों में बेड की किल्लत सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग कमियों को दूर करने में जुट गया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का दावा है कि इस बार 50 निजी और सरकारी अस्पतालों में छह हजार बेड की व्यवस्था की जाएगी। दूसरी लहर में 740 आईसीयू बेड थे। इस बार लगभग 260 और बढ़ाए जाएंगे।
एसीएमओ डॉ. सुनील त्यागी ने बताया कि कोरोना के इलाज के लिए 50 अस्पतालों में व्यवस्था रहेगी। सभी अस्पतालों की सहमति कोरोना के लिए मिल गई है। इनमें से मैक्स हॉस्पिटल, लिक्त्रिस्स्ट, यशोदा कौशांबी, गणेश हॉस्पिटल और फ्लोरिस में कोविड वार्ड बनाए जाने की पूरी तैयारी है। सभी अस्पतालों में फिलहाल एक अलग स्थान पर पूरा फ्लोर मांगा गया है, जिससे ओपीडी में आने वाले मरीज संक्त्रस्मण की चपेट में न आएं। डॉ. त्यागी ने बताया कि अप्रैल-मई में चार हजार बेड की व्यवस्था की गई थी। अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट लगने के बाद 30 फीसदी से अधिक आईसीयू बेड बढ़ाए जाएंगे। संजयनगर संयुक्त अस्पताल और संतोष मेडिकल हॉस्पिटल में भी बेड बढ़ाने पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन

सीएचसी और पीएचसी पर बढ़ेगे पांच से 10 बेड
संक्त्रस्मण को देखते हुए निजी अस्पतालों के अलावा सरकारी केंद्रों पर भी बेड बढ़ाने की योजना है। प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जरूरत के हिसाब से 5 से 10 बेड तक बढ़ाए जाने की योजना है।
- डॉ. भवतोष शंखधर, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें