फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आस्था का सम्मान किया, माफियाओं की कमाई पर बुल्डोजर भी चलायाः योगी

विज्ञापन
विज्ञापन
आस्था का सम्मान किया, माफिया की कमाई पर बुलडोजर चलाया : योगी
विज्ञापन

गाजियाबाद। भाजपा की जन विश्वास यात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार शाम गाजियाबाद पहुंचे। कालकागढ़ी चौक से घंटाघर तक करीब दो किलोमीटर तक रोड शो किया। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पौने पांच साल के कार्यकाल में सरकार ने बिना भेदभाव शासन की कल्याणकारी योजनाओं को समाज के हर तबके तक पहुंचाने का काम किया। प्रदेश में विकास के साथ आस्था का सम्मान किया। साथ ही पेशेवर अपराधियों, माफिया की कमाई पर बुलडोजर चलाने में भी कोताही नहीं की।
मुख्यमंत्री बोले भारतीय जनता पार्टी ने पांच साल पहले जो जनता से कहा था, वह करकेे दिखाया। अयोध्या में रामजन्म भूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण हो या फिर कश्मीर से अनुच्छेद-370 को हमेशा के लिए समाप्त करने का वादा, भाजपा ने जो कहा उसे पूरा किया। सरकार ने कार्यकाल में जो विकास कार्य किए हैं, उन्हीं के आधार पर जनता का विश्वास पाने गाजियाबाद आए हैं। फिर से जनता जनार्दन का आशीर्वाद मिलेगा तो भाजपा नेतृत्व की सरकार उत्तर प्रदेश को देश में नंबर एक प्रदेश बनाने का काम भी करके दिखाएगी। सुरक्षा, समृद्धि के अभियान के माध्यम से भाजपा जनता के हितों को हर तरह से संरक्षित करेगी। उन्होंने 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में जनता से फिर से आशीर्वाद मांगा। मंच पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने अटल बिहारी के कार्यकाल को देश की राजनीति में नया बदलाव बताया। रोड शो में जबरदस्त भीड़ रही। लोगों ने योगी आदित्यनाथ पर पुष्प वर्षा की।
विज्ञापन

-----
मंच पर आते ही लगने लगे योगी-योगी के नारे
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हिंडन एयरबेस से शाम 6:49 बजे कालका गढ़ी चौक पर बने सभा मंच पर पहुंचे तो कार्यकर्ताओं में जोश भर गया। पूरा क्षेत्र योगी-योगी के नारों से गूंज उठा। योगी आदित्यनाथ के भाषण में जब माफिया की संपत्तियों पर बुलडोजर चलाने का जिक्र आया तो फिर से योगी-योगी के नारे लगने लगे। युवाओं में उत्साह था।
---
भाषण में भी रहे राम, समापन पर जय-जय श्रीराम
योगी आदित्यनाथ ने भाषण में अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल की उपलब्धि गिनाई तो अयोध्या और भगवान राम का जिक्र प्रमुखता से किया। भाषण का समापन भी उन्होंने जय-जय श्रीराम का नारा लगाकर किया। इसके जरिये उन्होंने हिंदुत्व का कार्ड भी खेला।
प्रधानमंत्री को दिया श्रेय
मुख्यमंत्री ने भाषण की शुरूआत में सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भाजपा की प्रदेश सरकार ने बिना भेदभाव काम किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री के कार्यकाल की कई बड़ी उपलब्धियों का जिक्र किया।
विज्ञापन

योगी के रथ पर ये रहे सवार
योगी के रोड शो में रथ पर उनके साथ केंद्रीय मंत्री व क्षेत्रीय सांसद वीके सिंह, गाजियाबाद विधायक अतुल गर्ग और क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनिवाल मौजूद रहे। इनके अलावा जनसभा के मंच पर महापौर आशा शर्मा, भाजपा विधायक सुनील शर्मा, अजीत पाल त्यागी, एमएलसी दिनेश गोयल, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, अमित वाल्मीकि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें