फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी की रैली में मेरठ जाएंगे 500 खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी की रैली में मेरठ जाएंगे 500 खिलाड़ी
विज्ञापन

गाजियाबाद। मेरठ में चार जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली प्रस्तावित है। रैली की तैयारियों में पुलिस प्रशासन की टीमें जुट गई हैं। मेरठ रैली में प्रदेश से 25 हजार खिलाड़ियों के जुटने की उम्मीद है। प्रदेश के ये खिलाड़ी गाजियाबाद तीन जनवरी की शाम तक पहुंच जाएंगे। यहां से चार की सुबह बसों से खिलाड़ियों को मेरठ भेजा जाएगा। जिले से पांच सौ खिलाड़ी जाएंगे।
विज्ञापन

बाहर से आने वाले खिलाड़ियों को रात विश्राम के लिए गाजियाबाद के स्कूलों, कॉलेजों में रोका जाएगा। प्रशासन की ओर से स्कूलों और कॉलेजों की सूची तैयार की जा रही है। कार्यवाहक क्षेत्रीय खेल अधिकारी गदाधर बारीकी ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे प्रदेश से खिलाड़ी बुलाए गए हैं। चार जनवरी को मेरठ रैली प्रस्तावित है।
विज्ञापन

-------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें