फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस देख चलती बस से कूदा चोर, खंभे से टकराकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस देख चलती बस से कूदा चोर, खंभे टकराकर मौत हुई
विज्ञापन

गाजियाबाद। नये बस अड्डे से बस चोरी करके भाग रहा युवक पुलिस देखकर हड़बड़ा गया। अनियंत्रित होने पर वह चलती बस से कूद गया और बिजली के पोल से टकरा गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान डासना निवासी नसीम (30) के रूप में हुई है। मेरठ निवासी बस मालिक रजनीश कुमार ने घटना के संबंध में सिहानी गेट थाने में शिकायत दी है।
थाना टीपीनगर, मेरठ के मुल्ताननगर निवासी रजनीश कुमार का कहना है कि गाजियाबाद-मेरठ रूट पर बस चलती है। रात में बस नया बस अड्डे में खड़ी होती है। बस में उन्होंने जीपीएस लगवाया हुआ है। बुधवार रात चालक बिलाल ने बस पुराने बस अड्डे में खड़ी कर दी थी। रात करीब 12 बजे बस स्टार्ट होकर नए बस अड्डे की तरफ चली तो मोबाइल पर जीपीएस का मेसेज आया। उन्होंने चालक बिलाल को फोन किया तो उसने बस को अड्डे में खड़ा बताया। बस चोरी का पता लगने पर उन्होंने रात 12.21 बजे यूपी-112 पर सूचना दे दी, जिसके बाद पुलिस बस की तलाश में लग गई।
विज्ञापन

ढाई सौ मीटर दूर जाते ही अनियंत्रित हुई बस
पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक पुराने बस अड्डे से करीब ढाई सौ मीटर दूर ही पहुंचा होगा, तभी सामने से पुलिस की गाड़ी दिखाई दे गई। नवयुग मार्केट स्थित वाल्मीकि पार्क के सामने हड़बड़ाहट में बस अनियंत्रित हो गई और नाले की तरफ दौड़ पड़ी। जान बचाने के लिए वह चलती बस सी कूद गया, लेकिन वह बिजली के पोल से टकराकर सड़क पर गिर गया। पुलिस ने उसे गंभीर हालत में एमएमजी अस्पताल ले गई, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उसकी पहचान डासना निवासी नसीम के रूप में हुई।
बस अड्डे की सुरक्षा पर उठे सवाल, गार्डों से जवाब-तलब
पुराने बस अड्डे से बस चोरी होने का पता लगने पर परिवहन विभाग में हलचल शुरू हो गई। एआरएम एनके वर्मा का कहना है कि रात में दो गार्ड ड्यूटी पर तैनात थे। लापरवाही पर उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। उनसे पूछा गया है कि वह घटना के वक्त कहां थे। जवाब मिलने के बाद गार्डो पर कार्रवाई की जाएगी। गार्डों पर कार्रवाई के संबंध में आरएम को भी रिपोर्ट भेज दी गई है।
--------------
इनसेट.....
परिजन बोले- बस चालक था नसीम
घटना का पता लगने पर नसीम के परिजन सिहानी गेट थाने पहुंचे। उन्होंने बस चोरी करके ले जाते हुए हादसा होने का पता चला तो उन्होंने भरोसा नहीं किया। उन्होंने बताया कि नसीम बस चालक था। वहीं, बस मालिक रजनीश का कहना है कि नसीम को वह नहीं जानते हैं। उनकी बस का चालक बिलाल है। सलीम किसी और बस का चालक होगा।
विज्ञापन

कोट.....
पुराने बस अड्डे से बस ले जाते समय हादसे में नसीम नाम के युवक की मौत की जानकारी मिली है। नसीम के खिलाफ इंदिरापुरम और सिहानी गेट थाने में आर्म्स एक्ट और चोरी के तीन केस दर्ज हैं। सभी पहलुओं पर मामले की जांच की जा रही है।- अवनीश कुमार, सीओ द्वितीय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें