फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे के सेवानिवृत्त असिस्टेंट मैनेजर समेत चार लोगों से चार लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे के सेवानिवृत्त असिस्टेंट मैनेजर समेत चार लोगों से 4 लाख ठगे
विज्ञापन

गाजियाबाद। साइबर जालसाजों ने रेलवे के सेवानिवृत्त असिस्टेंट वर्क्स मैनेजर समेत चार लोगों से 4 लाख रुपये ठग लिए। सेवानिवृत्त मैनेजर को ठगों ने केवाईसी के नाम पर शिकार बनाया। इसके आलावा तीन अन्य मामलों में ठगों ने बैंककर्मी बनकर खाता खाली कर दिया। मोबाइल पर मेसेज आने पर पीड़ितों को ठगी का पता चला। जिसके बाद पुलिस में शिकायत की। साइबर सेल प्रभारी सुमित कुमार ने बताया कि सभी खातों की डिटेल मंगाई गई है। ठगों को ट्रेस कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
केस एक : नेहरू नगर निवासी अशोक कुमार रेलवे के सेवानिवृत्त असिस्टेंट वर्क्स मैनेजर हैं। उनकेपास अनजान नंबर से कॉल आई। कॉलर ने खुद को बैंककर्मी बताते हुए केवाईसी अपडेट कराने की बात कही, जिसके लिए वह सहमत हो गए। कॉलर ने उनसे क्रेडिट और डेबिट कार्ड की डिटेल हासिल कर ली, जिसके बाद उनके खाते से 219688 रुपये साफ हो गए। मोबाइल पर मेसेज आने पर उन्हें ठगी का पता चला।
विज्ञापन

केस दो : महिंद्रा एंक्लेव निवासी बबलू ने बताया कि उनका खाता कविनगर स्थित इंडियन बैंक में है। उनके खाते में भाई अरविंद का मोबाइल नंबर अपडेट है। उनके पास अनजान नंबर से कॉल आया। खुद को बैंककर्मी बताते हुए एटीएम का 16 अंकों का नंबर पूछा। नंबर बताने के बाद उनके खाते से 63 हजार रुपये कट गए।
केस तीन : विजयनगर के प्रताप विहार निवासी अंजनी कुमार पांडेय ने बताया कि उनके खाते की भी जानाकरी लेकर शातिरों ने 93 हजार 708 रुपए की निकासी कर ली। मोबाइल पर मेसेज आने पर उन्हें ठगी का पता चला। जिसके बाद साइबर सेल में शिकायत दी।
विज्ञापन

केस चार : साहिबाबाद के मोहन नगर निवासी अभिनव सक्सेना को भी साइबर ठगों ने अपना शिकार बनाया है। साइबर सेल में दी शिकायत में अभिनव ने कहा है कि जालसाजों ने उनके खाते से 21 हजार 484 रुपये साफ कर दिए। मेसेज मिलने पर ठगी का पता चला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें