फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाश को 45 मिनट पकड़े रहे स्कूल संचालक

विज्ञापन
विज्ञापन
बदमाश को 45 मिनट पकड़े रहे स्कूल संचालक
विज्ञापन

गाजियाबाद। मधुबन बापूधाम कॉलोनी में लूट करके भागते बदमाशों में से एक को स्कूल संचालक रितेश त्यागी ने 45 मिनट तक पकड़े रहे। इस बीच मोबाइल से उसकी फोटो भी ले ली लेकिन पुलिस ने इतनी ढिलाई दिखाई कि सूचना मिलने के 30 मिनट में भी नहीं पहुंची, जबकि चौकी सिर्फ एक किमी दूर है। इतना ही नहीं, रितेश ने फोटो की मदद से बदमाश की पहचान करके उसका नाम और पता पुलिस को दे दिया। इसके बावजूद दो दिनों में न तो उसे गिरफ्तार नहीं किया जा सका न ही उसके साथियों की जानकारी की जा सकी।
सिहानी चुंगी मेरठ रोड स्थित आरएनटी स्कूल से चेयरमैन रितेश त्यागी के साथ वारदात 11 नवंबर की शाम करीब 7 बजे हुई थी। वह स्कूल से स्कूटी लेकर संजनगर सेक्टर-23 स्थित दुकान से गीजर लेकर घर जा रहे थे। भानू टी-प्वाइंट के पास बाइक पर आए बदमाशों में से एक ने ?उनके सिर में हेलमेट से प्रहार किया था। वह कुछ समझ पातेे, इससे पहले ही तीन बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। उनसे सोने की चेन व अंगूठी लूट ली। विरोध करने पर उन्हें पीटा। इसके बाद बदमाश भागने लगे। बाइक पर पीछे बैठे बदमाश को उन्होंने पकड़ने की कोशिश की तो वह गिर गया। उसे पकड़ लिया। साथी भाग गए। घटनाक्त्रस्म देख आस पास से कुछ लोग भी आ गए।
विज्ञापन

15 मिनट तक पुलिस का फोन नहीं लगा
रितेश ने बताया कि उन्होंने सबसे पहले पुलिस को फोन किया। 15 मिनट तक यह लगा ही नहीं। इस बीच पत्नी को फोन कर दिया। वह आ गई। उसने फोन किया तो लग गया लेकिन पुलिस नहीं आई। इंतजार में 30 मिनट बीत गए। इस बीच बदमाश ने कई बार भागने की कोशिश की। वह उसे कसकर पकड़े रहे लेकिन थोड़ी देर बाद वह उन्हें धक्का देकर भागने में कामयाब हो गया। इसके बाद पुलिस आई।
विज्ञापन

रसईपुर का है बदमाश
रितेश त्यागी ने बताया कि उन्होंने फोटो लोगों को दिखाया। यह रईसपुर गांव के युवक शिवम का निकला। इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने उसके घर दबिश दी। वह फरार मिला। दो दिन में पुलिस उसे पकड़ नहीं पाई है।
गिरफ्तारी के प्रयास कर रहे हैं
एसपी सिटी निपुण अग्रवाल का कहना है कि शिवम व उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गिरफ्तारी के लिए प्रयास ?किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें