फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से बदल जाएंगे रास्ते, 10 दिन तक रहेगा डायवर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
आज से बदल जाएंगे रास्ते
विज्ञापन

10 दिन तक रहेगा डायवर्जन
गाजियाबाद। त्योहारी सीजन में बाजारों में लोगों को कोई असुविधा न हो और साथ ही ट्रैफिक भी व्यवस्थित रहे, इसके लिए शहर में तीन रूटों पर 29 अक्तूबर से 7 नवंबर तक भारी वाहनों के अलावा टेंपो व ऑटो का रूट डायवर्जन रहेगा। साथ ही दीपावली व धनतेरस पर भीड़ बढ़ने के कारण दो से पांच नवंबर तक हापुड़ चुंगी से पुराना बस अड्डा के बीच टेंपो व ऑटो का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। बृहस्पतिवार को यातायात पुलिस ने डायवर्जन प्लान जारी किया है।
एसपी ट्रैफिक रामानंद कुशवाहा ने बताया कि दीपावली, धनतेरस व अन्य त्योहारों पर भीड़ की वजह से कोई अव्यवस्था न हो, इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। धनतेरस के दिन से दीपावली तक लोग बड़ी संख्या में खरीदारी करने के लिए बाजार का रुख करते हैं। सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम लगने से लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ता है, साथ ही यातायात व्यवस्था भी बुरी तरह प्रभावित हो जाती है। इसके मद्देनजर मुख्य बाजार पर फोकस करते हुए शहर में विभिन्न रूटों पर 10 दिन के लिए वाहनों का रूट डायवर्जन रहेगा।
विज्ञापन

असुविधा होने पर मिलाएं ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर
एसपी ट्रैफिक ने बताया कि ट्रैफिक डायवर्जन के चलते किसी भी तरह की असुविधा के लिए लोग वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें। असुविधा होने पर गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 9643322904 पर कॉल करें।
इन मार्गों पर होगा रूट डायवर्जन
- लालकुआं की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के भारी व्यवसायिक वाहन, ट्रक, बस शहर में नहीं आ सकेंगे। ऐसे वाहन साजन मोड़ से लोहा मंडी चौक, श्यामप्रसाद मुखर्जी पार्क, विवेकानंद फ्लाईओवर, हापुड़ चुंगी, एएलटी होते हुए अपने गंतव्यों को जा सकेंगे।
- सीमापुरी व मोहननगर की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन, ट्रक, बस आदि हिंडन रिवर मेट्रो स्टेशन से रोटरी गोल चक्कर से एएलटी होते हुए अपने स्थान को जा सकेंगे।
विज्ञापन

- मोहननगर से लालकुआं और लालकुआं से मोहननगर तक संचालित होने वाले ऑटो व टेंपो ठाकुरद्वारा फ्लाईओवर के ऊपर से आ जा सकेंगे। टेंपो व ऑटो ठाकुरद्वारा फ्लाईओवर की सर्विस रोड पर नहीं आ सकेंगे।
- दो नवंबर से पांच नवंबर तक चौधरी मोड़ से पुराना बस अड्डा के बीच सभी ऑटो व टेंपो का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें