फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक के भाई ने लगाई सरेंडर अर्जी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरेंडर अर्जी लगाने के बाद कोर्ट नहीं पहुंचा विधायक का भाई
विज्ञापन

गाजियाबाद। पुलिस के दबाव व कुर्की की तैयारी के बीच नरेश त्यागी हत्याकांड के फरार आरोपी व भाजपा विधायक के भाई गिरीश पाल त्यागी सरेंडर करना चाह रहा है। बुधवार को उसे कोर्ट में हाजिर होना था, लेकिन भनक लगने पर पुलिस ने घेराबंदी कर दी। लेकिन वह नहीं आया। वादी पक्ष ने सरेंडर की अर्जी खारिज करने की मांग की। हालांकि, कोर्ट ने गिरीश पाल त्यागी को एक मौका देते हुए सरडेंर के लिए 29 अक्तूबर की तारीख निर्धारित की है।
पिछले साल 9 सितंबर को लोहिया नगर में भाजपा विधायक अजीतपाल त्यागी के मामा नरेश त्यागी की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। घटना के साजिशकर्ता के तौर पर विधायक के ही भाई गिरीश पाल त्यागी का नाम आया था। पुलिस ने गिरीश के सहयोगी साजिशकर्ता जितेंद्र त्यागी समेत चार लोगों को जेल भेजा था, लेकिन गिरीश तभी से फरार चल रहा है। 19 अक्तूबर को नरेश त्यागी के बेटे अभिषेक त्यागी ने प्रेसवार्ता कर राजनीतिक दबाव में कार्रवाई न करने का आरोप लगाया था। तभी से पुलिस ने गिरीश की कुर्की की प्रक्रिया भी शुरू कर दी थी। पुलिस गिरीश पाल त्यागी की तलाश में जुटी थी कि उसने मंगलवार को गाजियाबाद कोर्ट में सरेंडर अर्जी डाल दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

29 को सरेंडर नहीं किया तो कुर्की की अर्जी लगाएगी पुलिस
नरेश त्यागी हत्याकांड में वादी पक्ष की तरफ से पैरवी कर रहे अधिवक्ता मनोज नागवंशी ने बताया कि बुधवार को न तो गिरीश पाल त्यागी ने सरेंडर किया और न ही बचाव पक्ष से कोई अधिवक्ता पेश हुआ। जिसके चलते उन्होंने कोर्ट ने सरेंडर अर्जी खारिज करने की मांग की थी। लेकिन कोर्ट ने गिरीश पाल त्यागी को एक मौका देते हुए 29 अक्तूबर की तारीख निर्धारित की है। वहीं, सिहानी गेट पुलिस का कहना है कि 29 अक्तूबर को सरेंडर न करने पर गिरीश पाल त्यागी की कुर्की का मजबूत आधार बन जाएगा। इसके बाद कुर्की की अर्जी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें