फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरसिंहानंद गिरी के बिगड़े बोल...एसडीएम के सामने एसएसपी, एसपी पर अभद्र टिप्पणी

विज्ञापन
विज्ञापन
नरसिंहानंद गिरी के बिगड़े बोल...एसडीएम केसामने एसएसपी, एसपी पर की अभद्र टिप्पणी
विज्ञापन

गाजियाबाद। हाल में महामंडलेश्वर की पदवी पाने वाले डासना देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद गिरी फिर से विवादों में आ गए हैं। मंगलवार को उनके कई विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। इन वीडियो में वह एसडीएम सदर के सामने एसएसपी पवन कुमार, एसपी देहात डॉ. ईरज राजा और एएसपी आकाश पटेल के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। यह वीडियो पुलिस अधिकारियों तक पहुंचा तो वह नोटिस भेजने की बात कह रहे हैं।
शनिवार को पुलिस ने महामंडलेश्वर और डासना देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद गिरी पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई करने के लिए फाइल प्रशासन के पास भेजी थी। उन्होंने कहा कि उनके ऊपर कोई ऐसा आपराधिक मुकदमा नहीं है, जिस आधार पर पुलिस उनके ऊपर गुंडा एक्ट लगा सके। मंगलवार को उन्हें गुंडा एक्ट के बारे में जानकारी करने के लिए जिलाधिकारी से मिलने जाना था, लेकिन डीएम ने एसडीएम सदर को डासना देवी मंदिर भेज दिया।
विज्ञापन

एसडीएम से उन्होंने कहा कि आपके पास ऐसे कौन से साक्ष्य हैं, जिस पर आप गुंडा एक्ट कार्रवाई कर रहे हैं। इसके बाद उन्होंने एसएसपी पवन कुमार, एसपी देहात डा. ईरज राजा और एएसपी और सीओ सदर आकाश पटेल जैसे अधिकारियों के लिए दो कौड़ी जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया। कहा कि मैं इन दो कौड़ी के अफसरों से नहीं डरता। मैं खड़ा हूं तो मरने के लिए खड़ा हूं। मैं किसी से नहीं डरता। अगर पुलिस में दम है तो मैं बताता हूं कि कहां क्या हो रहा है, पुलिस उन लोगों पर कार्रवाई करके दिखाए। कहा कि मैं 32 बार जेल गया हूं। योगी आदित्यनाथ के लिए भी जेल गया और नरेंद्र मोदी की सरकार के लिए मैंने खून पसीना एक किया है। यह अलग बात है कि सत्ता आने के बाद उन्हें भुला दिया गया।
पुलिस पर लगाया साधु का पेट कटवाने का आरोप
महंत यति नरसिंहानंद ने कहा कि पुलिस कोई कार्रवाई ही नहीं करना चाहती है। मंदिर में अतिथि साधु का पेट भी पुलिस ने कटवाया है। उन्होंने कहा कि पुलिस की एक समुदाय के लोगों ने पिटाई की है। क्या कर लिया इन पुलिस वालों ने। यह केवल हम पर ताकत दिखा सकते हैं। हमारे लोगों के पास भी हथियार हैं।
धार्मिक स्थल में हैं एके-47
महंत ने कहा कि अभी पुलिस को रिपोर्ट देता हूं की एक अन्य समुदाय के धार्मिक स्थलों में कहां-कहां कितनी-कितनी एके-47 हैं। वहां पर पुलिस कार्रवाई करके दिखाए। वहां छापा मारकर दिखाएं। एसएसपी, एसपी देहात और एएसपी को हम एक समुदाय विशेष के लोगों के पास कितना-कितना असलाह है। उसकी रिपोर्ट सौंपते हैं। बीजेपी नेता बीएस तोमर की हत्या हुई। उस घटना को हमने खोला था। वह केस भी पुलिस नहीं खोल पाई थी।
महामंडलेश्वर पर 13 मुकदमे हैं दर्ज
यति नरसिहानंद गिरी पर 13 मुकदमे दर्ज हैं। जिसके आधार पर पुलिस और जिला प्रशासन उन पर गुंडा एक्ट लगाने की तैयारी कर रहा है। जिसको लेकर नरसिहानंद गिरि ने मंगलवार को डीएम राकेश कुमार से मिलकर विरोध जताने की बात कही थी। एसडीएम ने उन्हें समझाया कि अभी उनके पास ऐसे कोई साक्ष्य नहीं हैं, जिसके आधार पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की जा सके।
घटनाक्रम डीएम को बताया
हमें जानकारी मिली की डासना देवी मंदिर के महंत जिलाधिकारी से मिलने आ रहे हैं। इसलिए हम स्वयं ही मंदिर पहुंच गए। उनकी सारी बातें सुनी गईं। जिलाधिकारी को जानकारी दे दी गई है। हम अपने स्तर से कोई कार्रवाई नहीं कर सकते हैं।
विनय कुमार सिंह, एसडीएम सदर
सोमवार से योगी आवास के सामने करूंगा अनशन
पुलिस के पास ऐसे कोई साक्ष्य नहीं है जो वह गुंडा एक्ट की कार्रवाई कर सके। पुलिस केवल जनता के बीच मेरी इमेज खराब करने के लिए जेल भेजना चाहती है। मैं सोमवार से एसएसपी, एसपी देहात और एएसपी पर कार्रवाई की मांग को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास के सामने अनशन पर बैठूंगा।
विज्ञापन

यति नरसिंहानंद गिरी, महामंडलेश्वर एवं महंत डासना देवी मंदिर
महंत को भेजेंगे नोटिस
महंत ने कहा कि उन्हें जानकारी है कि एक समुदाय के धार्मिक स्थल में कितने हथियार रखे हैं। नोटिस भेजकर उनसे जानकारी की जाएगी। उन स्थानों पर छापे मारकर कार्रवाई की जाएगी। महंत ने जिन आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है इस संबंध में उन पर क्या कार्रवाई बनती है विधिक राय ली जा रही है। महंत ने यह भी कहा है हथियार उनके पास हैं, लेकिन वह हिंदुओं को नहीं मारना चाहते हैं। उनका इशारा पुलिस अधिकारियों की तरफ तो नहीं है। इसका पता लगाया जा रहा है। उच्चाधिकारियों को भी इससे अवगत कराया जाएगा।
पवन कुमार, एसएसपी
--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें