फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयंत चौधरी को गांवों के लोग पहनाएंगे पगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
जयंत चौधरी को 161 गांवों के किसान बांधेंगे पगड़ी
विज्ञापन

गाजियाबाद। विधानसभा चुनाव से पहले जन आशीर्वाद पथ के तहत वेस्ट यूपी में जनसभाएं कर जनसमर्थन जुटा रहे रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी शनिवार को मुरादनगर में सभा करेंगे। चौधरी चरण सिंह के उत्तराधिकारी और उनकी तीसरी पीढ़ी में किसानों की राजनीति को संभालने उतरे जयंत चौधरी को जिले के 161 गांवों के किसान जनसभा में पहुंच पगड़ी बांधेंगे।
पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने गाजियाबाद जिले में वकालत भी की थी। दूसरी पीढ़ी के रूप में चौधरी अजित सिंह का भी गाजियाबाद से गहरा नाता रहा है। मोदीनगर विधानसभा सीट पर रालोद के टिकट पर सुदेश शर्मा विधायक रह चुके हैं। अब तीसरी पीढ़ी में जयंत चौधरी भी इस क्षेत्र में रालोद के जनाधार को बढ़ाना चाहते हैं। पार्टी के पदाधिकारी 16 अक्तूबर को होने वाली इस जन आशीर्वाद सभा की तैयारी 20 दिन से कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश प्रवक्ता और जिलाध्यक्ष ने दी तैयारियों की जानकारी
रालोद की प्रदेश प्रवक्ता डॉ. रेखा चौधरी और जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र राठी ने बृहस्पतिवार को नवयुग मार्केट के एक रेस्तरां में प्रेसवार्ता की। उन्होंने बताया कि जयंत चौधरी हेलिकॉप्टर के जरिए शनिवार दोपहर एक बजे रावली रोड गुडमंडी पर जनसभा स्थल पहुंचेंगे। उनका दावा है कि इस जनसभा में करीब एक लाख लोगों की भीड़ जुटेगी। विभिन्न समाज के लोग और किसान जयंत चौधरी को आशीर्वाद देने जनसभा में पहुंचेंगे। रालोद के मीडिया राष्ट्रीय संयोजक सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि जनसभा की तैयारी के लिए 12 टीमें क्षेत्र में गांव-गांव जाकर मीटिंग कर रही हैं। जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र राठी ने कहा कि मुरादनगर में होने वाली रालोद की जनसभा एतिहासिक होगी। इस दौरान सामंत सेखरी, राहुल चौधरी, अमित चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें