फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छिपकर रह रहा विदेशी मूल का नागरिक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
छिपकर रह रहा मैक्सिको का नागरिक पकड़ा
विज्ञापन

गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन की सोसायटी में छिपकर रह रहे विदेशी मूल के नागरिक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 2013 में आरोपी का वीजा और 2019 में पासपोर्ट की वैध्यता खत्म हो चुकी है। विदेश नागरिक मैक्सिको का रहने वाला है। उस पर बंगलूरू में तीन मुकदमे दर्ज हैं।
नंदग्राम थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि एलआइयू विशेष शाखा गाजियाबाद और आईबी गाजियाबाद को राजनगर एक्सटेंशन की हाई पैराडाइज सोसाइटी के फ्लैट नंबर ए-707 में शिवम दीक्षित के रहने की जानकारी मिली। बताया गया कि उनके पास विदेशी मूल का एक नागरिक छिपकर रह रहा है। सभी जांच एजेंसियों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अपना नाम जूलियन हेरिबर्टो एगुइरे हर्नांडेज मूलरूप से मैक्सिको का रहने वाला बताया। टूरिस्ट वीजा और मल्टीपल एंट्री के आधार पर 20 अप्रैल 2013 को बंगलूरू एयरपोर्ट से भारत आया था। जूलियन का पासपोर्ट 12 मार्च 2019 तक था। टूरिस्ट वीजा 4 अक्टूबर 2013 तक वैध था। उसके बाद से आरोपी पासपोर्ट और वीजा का नवीनीकरण नहीं कराया पाया। नंदग्राम थाने के उपनिरीक्षक अंकित तरार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंगलूरू में तीन मुकदमे दर्ज
थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी बंगलूरू से भागकर गाजियाबाद में आकर रहने लगा। वहां पर उसके खिलाफ तीन मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी शातिर किस्म का है। पुलिस और अन्य जांच एजेंसी पता लगा रही हैं कि वह किस मंशा से छिपकर रहा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें