फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार जाग जाता तो पांच जिंदगी बच जाती

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकानदार जाग जाता तो पांच जिंदगी बच जाती
विज्ञापन

गाजियाबाद। करंट से हुए हादसे को रोका जा सकता था। दुकानदार सुशील कुमार से करंट लगने की शिकायत हादसे से पहले एक महिला ने की थी। उसे गंभीरता से लेने की जगह दुकानदार ने महिला को डांटकर भगा दिया। डेढ़ घंटे बाद हादसा हो गया। महिला ने मौके पर पहुंचकर दुकानदार की पोल खोली।
राकेश मार्ग पर गली नंबर तीन में रहने वाली महिला रीता घरों में काम करती हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह जब वह घर से जा रही थीं, तो दुकान की टिन शेड के पाइप से उनका हाथ टच हो गया। उनको तेज झटका लगा। उन्होंने इसकी शिकायत दुकानदार सुशील से की और कहा कि इसमें करंट आ रहा है, किसी को दिक्कत हो जाएगी। उनकी शिकायत सुनने के जगह उन्हें डांटकर भगा दिया। वह विरोध करती रहीं, लेकिन उनकी नहीं सुनी। रीता बताती हैं कि जब वह काम कर रही थीं तो उनके पास मोबाइल पर कॉल आई कि पांच लोगों की करंट लगने से मौत हो गई है। वह दौड़ते हुए घटनास्थल पर पहुंची। उन्होंने वहां लोगों को बताया कि करंट सुबह से आ रहा था, दुकानदार को इस बारे में अवगत कराया गया। उसने अभद्रता की।
विज्ञापन

मुझे पता होता ऐसा होगा तो कर देती हंगामा
रीता ने कहा कि मुझे नहीं पता था कि कुछ समय बाद यहां पांच लोगों की जान चली जाएगी। यदि ऐसा होता तो मैं दुकान पर हंगामा कर देती। मैं भी काम के लिए लेट हो रही थी, इसलिए ज्यादा ध्यान नहीं दिया। दुकानदार का व्यवहार गंदा है। वह सीधे मुंह बात नहीं करता।
वोट मांगने आ जाते हैं नेता, फिर भूल जाते हैं
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पार्षद हिमांशु लव का घेराव किया। मृतका जानकी उर्फ सीता की भांजी माया ने कहा कि नेता वोट मांगने आ जाते हैं, लेकिन जीतने के बाद लोगों की समस्या से कोई मतलब नहीं होता है। उन्होंने कहा कि ऐसे नेताओं को कॉलोनी में प्रवेश नहीं करने देना चाहिए। जो समाज के लिए काम न करें।
विज्ञापन

एक दिन पहले ही डाला था टिन शेड
दादरी निवासी सुशील कुमार कई वर्षों से कॉलोनी में परचून की दुकान चलाता है। मंगलवार को ही उसने धूप व बारिश से बचने के लिए दुकान के बाहर टिन शेड डाला था। एसडीएम की रिपोर्ट के मुताबिक शेड डालने के दौरान दुकान के बाहर से गुजर रहे घरेलू कनेक्शन के केबल में कट लग गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें