फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार पिल्लों का अपहरण कर हत्या करने का आरोप, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चार पिल्लों का अपहरण कर हत्या करने का आरोप, केस दर्ज
विज्ञापन

गाजियाबाद। संजयनगर सेक्टर-23 में रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा चार पिल्लों का अपहरण कर उनकी हत्या करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में जीव जंतु पुनर्द्धार सेवा संस्थान ट्रस्ट की संचालिका ने मधुबन बापूधाम थाने में तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
एल-478 संजयनगर सेक्टर-23 में रहने वाली अचला मलिक ने मधुबन बापूधाम थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह जीव जंतु पुनर्द्धार सेवा संस्थान ट्रस्ट की संचालिका हैं। उनका ट्रस्ट बेसहारा पशुओं की देखरेख और उनके उपचार की व्यवस्था करता है। उनका आरोप है कि संजयनगर सेक्टर-23 की गली में चार पिल्लों ने जन्म लिया था। वहां रहने वाले विकास तिवारी नाम के व्यक्ति ने चारों पिल्लों का अपहरण कर लिया और मीट विक्रेता फिरोज के सामने जंगल में ले जाकर उनकी हत्या कर दी। पता लगने पर उन्होंने खोजबीन की तो वहां एक पिल्ले का शव मिल गया। आरोप है कि विरोध करने पर विकास तिवारी ने अभद्रता की, जिसके चलते उन्हें पुलिस की मदद लेनी पड़ी। अचला मलिक ने विकास तिवारी पर पिल्लों के अपहरण और उनकी हत्या करने का केस दर्ज करने की मांग करते हुए थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

बेटे पर हमले के बाद दूसरी जगह शिफ्ट कर दिए थे पिल्ले
मधुबन बापूधाम एसएचओ देवपाल पुंडीर का कहना है कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिल्लों की मां ने विकास तिवारी के बच्चे पर हमला कर दिया था। जिसके चलते उसने पिल्लों को उठाकर दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया था। वहां एक पिल्ले की मौत हो गई। इसके बाद अचला मलिक ने विकास तिवारी के खिलाफ शिकायत दी थी।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों और कैमरों की ली जाएगी मदद
एसएचओ का कहना है कि अचला मलिक की तहरीर पर विकास तिवारी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। स्थानीय लोगों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जाएगी। साथ ही घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जाएंगे। विवेचना में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें