फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोसायटी की लिफ्ट में सवा घंटे फंसी रही महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
सोसायटी की लिफ्ट में सवा घंटे फंसी रही महिला
विज्ञापन

गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन की मिगसन रूफ सोसायटी के खराब मेंटेनेंस के चलते शुक्रवार को महिला सवा घंटे तक लिफ्ट में फंसी रही। पांचवीं मंजिला पर स्थित फ्लैट पर जाने के लिए सुबह 7.40 बजे लिफ्ट में चढ़ी। लेकिन लिफ्ट चलते हुए अचानक बंद हो गई। लिफ्ट में फंसी रंजना त्यागी अपने साथ मोबाइल नहीं लेकर गई थीं। काफी देर तक उनके घर नहीं पहुंचने पर उनकी 18 वर्षीय बेटी मां को खोजने निकली। लेकिन लिफ्ट के नहीं चलने और कुछ हल्की आवाज आने के बाद बेटी ने काम से हरियाणा गए अपने पिता बृजमोहन त्यागी को फोन किया। फिर उनके मेंटेनेंस विभाग में बात करने पर करीब 8.50 मिनट पर बाहर निकाला जा सका।
विज्ञापन

----
लिफ्ट में न इंटरकॉम न पैनिक बटन
लिफ्ट में पत्नी के फंसने को लेकर सोसायटी निवासी बृजमोहन त्यागी बेहद नाराज दिखाई दिए। उन्होंने बताया कि उनकी ओर से 2.95 रुपये प्रति स्क्वायर फीट मेंटेनेंस दिया जाता है। लेकिन सोसायटी में रखरखाव की हालत बेहद खराब है। बीते दो सप्ताह पहले उनका 11 वर्षीय बेटा स्पर्श भी लिफ्ट में फंस गया था। जुलाई से लिफ्ट के चलते-चलते रुक जाने के बावजूद बिल्डर की ओर से ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कई बार बोलने के बावजूद लिफ्ट में न तो इंटरकॉम और न ही पैनिक बटन की सुविधा प्रदान की गई है। पत्नी के लिफ्ट में फंसने के वक्त केवल गनीमत यह रही कि उसका फैन चल रहा था। दूसरी बार घटी घटना को लेकर मेंटेनेंस विभाग को कड़ी चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें