फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर ठगों के 88 पीड़ितों के 46 लाख वापस कराए

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर ठगों के 88 पीड़ितों के 46 लाख वापस कराए
विज्ञापन

गाजियाबाद। साइबर सेल ने इस साल साइबर ठगी के 88 पीड़ितों के खातों में 45 लाख 95 लाख रुपये वापस कराए हैं। बृहस्पतिवार को साइबर सेल ने यह आंकड़ा सार्वजनिक किया। साइबर सेल के नोडल अधिकारी व सीओ इंदिरापुरम अभय कुमार मिश्रा ने बताया कि पीड़ितों के न्यूनतम 1364 रुपये से लेकर अधिकतम 5 लाख 20 हजार रुपये वापस कराए गए हैं। रकम वापस मिलने पर पीड़ितों ने पुलिस का आभार जताया है।
विज्ञापन

साइबर सेल के नोडल अधिकारी ने बताया कि इस साल 26 अगस्त तक करीब 4 हजार लोग साइबर ठगी का शिकार हुए। इनमें से ऐसे 88 लोग थे, जिन्होंने ठगी के 24 घंटे के भीतर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इन शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ितों के खातों में 45 लाख 95 हजार रुपये वापस कराए गए हैं। जिन लोगों के पैसे वॉलेट में गए या जिनके पैसे से ऑनलाइन शॉपिंग हुई, प्रक्रिया पूरी करते हुए उन लोगों की रकम वापस कराई गई है। सीओ ने बताया कि साइबर ठगी होते ही पीड़ित तत्काल पुलिस को सूचित करें। ऐसा करने से पैसा वापस मिलने की उम्मीद ज्यादा रहती है। ठगी के सबसे न्यूनतम रुपये 1364 रुपए प्रमोद कुमार के वापस कराए गए हैं। जबकि अधिकतम 5.20 लाख रुपये गौरव गुप्ता के वापस कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें