फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खसखस के दाम सुन आ जाएगी खांसी, बादाम में भी उछाल

विज्ञापन
विज्ञापन
खसखस के दाम सुन आ जाएगी खांसी, बादाम में भी उछाल
विज्ञापन

गाजियाबाद। खसखस के दाम सुनकर आपको खांसी आ सकती है। पिछले 15 दिनों में इसके दाम चार गुना तक बढ़ गए हैं। इसी तरह बादाम ने भी उछाल की राह पकड़ी है और 300 रुपये किलो तक महंगा हो चुका है। काजू और मुनक्का भी महंगाई के रास्ते पर हैं। कारोबारी स्टॉक नहीं होने और मांग बढ़ने को इसकी वजह बता रहे हैं।
गौरतलब है कि कोरोना काल में मेवे की खपत बढ़ी है। इम्युनिटी बढ़ाने और अच्छे पोषण के लिए लोगों ने मेवे की खूब खरीदारी की। थोक कारोबारियों का कहना है कि स्टॉक में माल नहीं होने के कारण बादाम के दामों में रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोत्तरी हो रही है। बादाम अमेरिका के कैलिफोर्निया से आयात किया जाता है। वहां इस बार गर्मी अधिक पड़ने की वजह से बादाम की उत्पादन में गिरावट हुई है। कारोबारी इसको भी बादाम के दाम बढ़ने की वजह मान रहे हैं। कैलिफोर्निया से वाया दिल्ली गाजियाबाद पहुंचता है। पिछले तीन दिन से बादाम के दाम में रोज 100 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। खसखस की कीमत चार गुना बढ़ी है। 15 दिन पहले खसखस 400 रुपये किलो बिक रहा थी, अब 1600 रुपये किलो है। खसखस तरावट के लिए इस्तेमाल किया जाता है। गर्मी में इसकी मांग बढ़ जाती है। यह शरीर को ठंडा रखती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्राई फ्रूट के दाम
मेवा 15 दिन पहले के दाम वर्तमान दाम
बादाम 700 रुपये किलो 980 से 1000 रुपये किलो
काजू 500 वाली टुकड़ी 600 रुपये किलो
खरबूजा की गिरी 120 रुपये किलो 200 रुपये किलो
मुनक्का 400 रुपये किलो 600 रुपये किलो
खसखस 400 रुपये किलो 1600 रुपये किलो
वर्जन...
बादाम के दाम तीन दिन में तेजी से बढ़े हैं। 300 रुपये किलो महंगे हो गए हैं। जिले में दिल्ली की मंडी से बादाम आता है।
- देवेंद्र हितकारी, थोक किराना कारोबारी
बादाम के अलावा अन्य मेवा के दाम भी बढ़ रहे हैं। दिल्ली से ही पूरे देश में मेवे की सप्लाई होती है। स्टॉक की भी कमी है।
- संदीप बंसल, थोक किराना कारोबारी
20 टन काजू, 10 टन बादाम खाता है गाजियाबाद
जिले में काजू-बादाम की खपत अच्छी खासी है। थोक कारोबारियों का कहना है कि जिले में 20 टन से अधिक काजू की खपत प्रतिदिन है जबकि बादाम और अखरोट की खपत 10-10 टन प्रतिदिन है। मुनक्के की जिले में रोज की खपत दो टन है। बादाम का आयात घटने से इन दिनाें पांच से छह टन प्रतिदिन बादाम की खपत रह गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें