चेन लुटेरों के डर से महिलाओं ने इवनिंग वॉक की बंद
- कविनगर में चेन लुटने के बाद निवासियों में खौफ
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। पॉश कॉलोनियों में भी शाम को ही चेन स्नेचिंग और लूट की वारदातों के बाद से लोगों में खौफ भर गया है। कविनगर में भी सोमवार को हुई चेन स्नेचिंग के बाद से महिलाओं ने शाम को अकेले वॉक करना बंद कर दिया है। पहले जहां शाम होते ही सपरिवार सभी टहलने के लिए निकलते थे, वहां कविनगर की गलियां अब अंधेरा होने के बाद सूनी हो जा रही हैं।
कोट्स
कभी सुबह मार्निंग वाक तो कभी शाम को बदमाश वारदात करके चले जाते हैं, लेकिन पुलिस कुछ नहीं कर पाती। लूट और स्नेचिंग की वजह से पहले ही सोने के गहने पहनने काफी कम दिए हैं। अब चेन भी सुरक्षित नहीं रहती है, इसलिए अब खुद ही सावधान रहना पड़ेगा।
- जीनेश जैन, निवासी
--
कोरोना काल में हमलोगों बेखौफ शाम को अकेले भी वॉक करने निकल जाते थे। उस समय बड़ी संख्या में लोग टहलते दिखते थे, जिसमें अकेली महिलाएं भी होती थीं। कर्फ्यू खुलने के बाद कुछ संख्या कम हुई और अब चेन स्नेचिंग के बाद फिर से डर की वजह से निकलना बंद कर दिया है।
- दीपा गुप्ता, निवासी
-----
मेरा रोज का रूटीन था कि खाना खाने के बाद वॉक करने निकल जाती थी। घर के काम निपटाने के बाद साढ़े आठ नौ बज ही जाते हैं, लेकिन अब अंधेरा होने पर निकलने में डर लगने लगा है इसलिए अपनी छत पर ही वॉक करना शुरू कर दिया है।
- रेनू कालरा, निवासी
----
घुटनों की दर्द की वजह से डॉक्टर ने रोजाना आधे घंटे टहलने को बोला है। अब इस तरह की घटनाओं के घर के लोग डरने लगे हैं और शाम को बाहर निकलने से मना करने लगे हैं। अब तो सुबह ही कुछ देर टहल ले रही हूं नहीं तो अपने घर केअंदर ही कुछ देर टहल लेती हूं।
-संतोष सिंघल, निवासी