फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार्टर्ड एकाउंटेंट बनने का दादा का सपना पूरा करेंगे अनिरुद्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
चार्टर्ड एकाउंटेंट बनने का दादा का सपना पूरा करेंगे अनिरुद्ध
विज्ञापन

गाजियाबाद। सीबीएसई 12वीं में सर्वाधिक 99.6 प्रतिशत अंक पाने वाले अनिरुद्ध दमानी अपने दादा विजय नारायण के चार्टर्ड एकाउंटेंट बनने के सपने को पूरा करने में जुट गए हैं। रिजल्ट के दिन अनिरुद्ध सीए फाउंडेशन का पेपर देकर आए। अनिरुद्ध ने लिखित परीक्षा का दूसरा कोई विकल्प नहीं होने की बात कहते हुए बोर्ड के अंक निर्धारण के फॉर्मूले को भी सही बताया। सीए बनने की ख्वाहिश रखने वाले अनिरुद्ध को अंग्रेजी कविता लेखन का शौक है।
विज्ञापन

राकेश मार्ग में रहने वाले अनिरुद्ध के पिता अजय नारायण दमानी राठी स्टील में अधिकारी और मां कविता दमानी गृहिणी हैं। उनका छोेटा भाई शिवम आठवीं का छात्र है। बारहवीं का जब रिजल्ट घोषित हुआ तो वह सीए फाउंडेशन की परीक्षा दे रहे थे। अनिरुद्ध ने बताया कि बोर्ड परीक्षा को देखते हुए उन्होंने पूरे साल सोशल मीडिया से अलग रहना बेहतर समझा। केवल नोट्स के लिए वाट्सएप का इस्तेमाल किया। परीक्षा की तैयारी में मां के साथ स्कूल शिक्षिका सतिंदर कौर ने खूब मदद की। रोजाना सात घंटे नियमित पढ़ाई के बाद खुद को तरोताजा रखने को लेखन के साथ उपन्यास पढ़ने और बैडमिंटन को दिनचर्या में जगह दी। खालिद हुसैन उनके पसंदीदा अंग्रेजी लेखक हैं।
विज्ञापन

-----
सफलता के लिए पांच टिप्स:
- ध्यान लगाकर नियमित कड़ी मेहनत
- खुद पर विश्वास
- मदद करने वालों को करें धन्यवाद
- याद रखने के साथ भूलने की कला है जरूरी
- परिणाम की चिंता किए बगैर जुटना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें