फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवा दो करोड़ की धोखाधड़ी में एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सवा दो करोड़ की धोखाधड़ी में एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

गाजियाबाद। सिहानी गेट पुलिस ने सवा दो करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में अंतरिक्ष अपार्टमेंट सेक्टर-4 द्वारका दिल्ली निवासी सनी वर्मा को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में राजेंद्र नगर निवासी सीमा तोमर ने कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कराया था। आरोपियों ने उनके पति को सवा दो करोड़ का लोन दिलाकर प्लॉट का बैनामा करा दिया। बाद में प्लॉट का एग्रीमेंट कई अन्य लोगों के नाम निकला। मामले में फरार चल रहे छह आरोपियों की तलाश जारी है।
साहिबाबाद के राजेंद्र नगर निवासी सीमा तोमर ने 2019 में कोर्ट के आदेश पर सिहानी गेट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उनका कहना है कि बैंक एजेंट अचिन गुंबर और अतुल उनकी जान-पहचान में थे। दोनों ने 2018 में उनके पति सुनील को कौशांबी में एक प्लॉट तीन करोड़ रुपये में दिलाने की बात कही। दोनों ने प्लॉट पर 2.20 करोड़ रुपये का लोन कराकर प्लॉट मालिक सोहनबीरी और लोकेंद्र से बैनामा भी करा दिया। जून 2019 में पता चला कि प्लॉट मालिकों ने प्लॉट का एग्रीमेंट कई अन्य लोगों को कर रखा है। साथ ही उस पर तीन करोड़ का लोन भी ले रखा है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने अचिन गुंबर, मंजीत सिंह, राज, अतुल, सन्नी वर्मा, अभिनव गुलिया, सोहनबीरी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था। पुलिस ने सनी वर्मा को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किराए पर कार लगवाने के नाम पर ठगने वाला गिरफ्तार
गाजियाबाद। कविनगर पुलिस ने अधिकारियों के यहां गाड़ी किराए पर लगवाने के नाम पर ठगी करने के आरोप में धौलाना निवासी दीपक राणा को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपियों बशीर व हेमंत को पूर्व में ही जेल भेज चुकी है। पुलिस का कहना है कि नासिरपुर निवासी रोबिन शरन ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उनका कहना है कि हेमंत व बशीर ने बैंक से 4.57 लाख का लोन कराकर आई-20 कार खरीदवाई। बाद में अधिकारियों के यहां कार लगवाकर 30 हजार रुपये प्रतिमाह कमाई का झांसा दिया। इसके ब्रेजा कार खरीदवा दी। आरोपियों ने उनकी दोनों कार ले लीं और रजिस्ट्रेशन के नाम पर 75 हजार रुपये भी ठग लिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें