फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायरमेंट के बाद रंगदारी न देने पर रेलकर्मी को धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
रिटायरमेंट के बाद रंगदारी न देने पर रेलकर्मी को धमकी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। विजयनगर में रिटायरमेंट के बाद रेलकर्मी से रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। आरोप ही कि विजयनगर बाईपास निवासी दबंग ने उनसे दस लाख रुपये मांगे। न देने पर वह उनकी सैलरी के 35 हजार रुपये, सोने की चेन व दो चेक ले गया। पीड़ित रातोंरात भागकर प्रयागराज पहुंचा तो आरोपी के गुर्गे वहां भी आ धमके। पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर पीड़ित ने कोर्ट के आदेश पर विजयनगर थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

हरिशंकर दुबे का कहना है कि वह मूलरूप से थाना सराय इनायत, प्रयागराज के गांव दुबावल के रहने वाले हैं। उत्तर रेलवे गाजियाबाद से लोको शेड इंजन मैकेनिक के पद से रिटायर होने के बाद वह 1 नवंबर 2018 को प्रयागराज जाने की तैयारी कर रहे थे। आरोप है कि उसी दौरान विजयनगर बाईपास निवासी ऋषि प्रकाश उर्फ निक्का 10 अज्ञात लोगों के साथ घर में आ घुसा। वह कुछ समझ पाते, इससे पहले ही उसने उन पर तमंचा तान दिया और कहा कि गुंडा टैक्स दिए बिना वह यहां से नहीं जा सकते। रिटायरमेंट के बाद मिली रकम में से 10 लाख रुपये का हिस्सा उसका भी है। रकम न देने पर उसने काटकर हत्या करने व लाश जमीन में दफनाने की धमकी दी। उस वक्त रकम न होने पर ऋषि प्रकाश सैलरी के रखे 35 हजार रुपये, सोने की चेन तथा दो चेक ले लिए। साथ ही कहा कि चेक का भुगतान न होने तक वह उन्हें घर नहीं जाने देगा। हरिशंकर दुबे का कहना है कि रात में 8 बजे वह छिपकर निकल गए और प्रयागराज पहुंच गए। आरोप है कि 20 मई 2019 को दस लोग दुबावल में आ धमके। उन्होंने खुद को ऋषि प्रकाश का आदमी बताया। साथ ही कहा कि रंगदारी न देने पर वह उसे घसीटकर वहां से ले जाएंगे। आरोप है कि आरोपी उन्हें कार में खींचकर ले जाने लगे। विरोध करने पर पत्नी-बच्चों से मारपीट भी की। 23 मई को उन्होंने स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर उन्होंने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें