फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए वित्तीय वर्ष में आज होगी 290 संपत्तियों की पहली नीलामी

विज्ञापन
विज्ञापन
नए वित्तीय वर्ष में आज होगी 290 संपत्तियों की पहली नीलामी
विज्ञापन

गाजियाबाद। कोरोना की दूसरी लहर के बाद जीडीए की संपत्तियों की नीलामी प्रक्रिया पर ब्रेक लगा हुआ था। अब शुक्रवार को जीडीए कार्यालय में होने वाली नीलामी प्रक्रिया में शहरवासियों के पास प्राधिकरण की 2000 वर्ग मीटर तक की आवासीय और व्यावसायिक छोटी संपत्तियों को खरीदने का फिर मौका है। हिंदी भवन में पहले से बुकिंग के चलते नीलामी जीडीए सभागार में होगी। इसके बाद हर शुक्रवार को नीलामी की प्रक्रिया को लोहियानगर स्थित हिंदी भवन में आयोजित किया जाएगा।
मार्च के बाद होने वाली नीलामी प्रक्रिया में 150 करोड़ से अधिक की 290 संपत्तियों को शामिल किया जाएगा। संपत्तियों को बेचकर प्राधिकरण की मंशा अपनी आय बढ़ाने और शहर में विकास से जुड़े प्रोजेक्ट को रफ्तार देने की है। पिछले वित्तीय वर्ष में जीडीए को नियमित होने वाली नीलामी प्रक्रिया से करोड़ों की आय हुई थी। ऐसे में अप्रैल, मई और जून में संपत्तियों की नीलामी की प्रक्रिया पर लगी रोक के बाद जुलाई में शुरुआत की गई है। कोरोना महामारी के बीच जीडीए की संपत्तियों पर पूरी तरह से ब्रेक लगा रहा। ऐसे में विकास प्रोजेक्ट के लिए फंड जुटाने के लिए फिर से नीलामी प्रक्रिया को शुरू करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

नीलामी प्रक्रिया में मुख्य रूप से मधुबन बापूधाम योजना, गोविंदपुरम, स्वर्णजयंतीपुरम, कर्पूरीपुरम, इंदिरापुरम, इंद्रप्रस्थ, वैशाली योजना, प्रताप विहार, कौशांबी, यूपी बॉर्डर, शास्त्रीनगर, बृजविहार सहित अन्य क्षेत्र की संपत्तियों को शामिल किया गया है। नीलामी में प्राधिकरण के सभी आठ जोन में शामिल आवासीय भूखंड, व्यावसायिक भूखंड, बहुउपयोगी शॉपिंग भूखंड, सामुदायिक केंद्र, कियोस्क सहित अन्य भूखंड शामिल हैं। जीडीए सचिव संतोष कुमार राय ने बताया कि तीन माह बाद नीलामी प्रक्रिया को फिर से शुरू किया गया है। संपत्तियों की नीलामी होने और फंड आने से शहर के विकास संबंधी प्रोजेक्ट को गति मिलेगी।
विज्ञापन

पहले आओ, पहले पाओ योजना का भी ले सकते हैं लाभ
शहरवासियों के पास पहले आओ, पहले पाओ योजना के तहत जीडीए की विभिन्न आवासीय योजनाओं में बने फ्लैट और भवन को खरीदने का मौका है। जीडीए मधुबन बापूधाम में बहुमंजिला आवासीय योजना, ईडब्ल्यूएस योजना, एलजीआईजी योजना में बड़ी संख्या में भूखंड खाली हैं। इसके अलावा इंद्रप्रस्थ योजना, कोयल एंक्लेव योजना, चंद्रशिला अपार्टमेंट सहित अन्य योजनाओं में भी खाली फ्लैटों को पहले आओ, पहले पाओ योजना के तहत खरीदा जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें