फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्विटर के एमडी पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस के पास तीन विकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्विटर के एमडी पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस के पास तीन विकल्प
विज्ञापन

गाजियाबाद। ट्विटर इंडिया के एमडी मनीष माहेश्वरी को भले ही कर्नाटक हाईकोर्ट से राहत मिल गई हो, लेकिन यह सिर्फ पांच दिन ही रहेगी। इसके बाद पुलिस फिर से एमडी पर शिकंजा कसेगी। इसके लिए रणनीति बनाई जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि विवेचना के लिए एमडी को पुलिस के पास आना ही होगा।
एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि ट्विटर इंडिया के एमडी को नोटिस जारी करके कहा गया था कि वह अपनी बात पुलिस के समक्ष रखें। अगर वह चाह रहे हैं कि वह पुलिस के पास नहीं आएंगे, तो ऐसे में विवेचना कैसे पूरी होगी। विवेचना के लिए एमडी को पुलिस के समक्ष पेश होना ही होगा। उन्होंने कहा कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कर्नाटक हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई तक एमडी मनीष माहेश्वरी के खिलाफ कोई सख्त एक्शन न लेने के आदेश दिए हैं। हालांकि, पुलिस के लिए क्या आदेश दिए गए हैं, इसकी पूरी जानकारी कोर्ट का आदेश सामने आने के बाद ही सकेगी। अभी हाईकोर्ट का आदेश अपलोड नहीं हुआ है।
विज्ञापन

इन तीन विकल्पों में से एक चुनेगी पुलिस
कोर्ट में चुनौती : एसएसपी ने बताया कि ट्विटर पर लगे आरोप गंभीर प्रवृत्ति के हैं। ऐसे में एमडी को मिली राहत को पुलिस कोर्ट में चैलेंज कर सकती है।
दूसरा नोटिस : 41 ए के तहत एमडी मनीष माहेश्वरी को दूसरा नोटिस जारी किया जा सकता है। यह नोटिस कोर्ट द्वारा दी गई समयावधि के बाद दिया जा सकता है।
कोर्ट से वारंट : 41 ए को नोटिस का पालन न करने पर पुलिस के पास आरोपी के खिलाफ कोर्ट से वारंट लेने का अधिकार होता है। पुलिस मनीष माहेश्वरी के खिलाफ गैर जमानती वारंट ले सकती है।
बाकी आरोपियों की तरफ से अभी तक नहीं आया जवाब
भड़काऊ ट्वीट मामले में पुलिस ने पत्रकार राना अय्यूब, जुबैर अहमद, सलमान निजामी, मशकूर उस्मानी, डॉ. समा मोहम्मद, सबा नकवी, वेब पॉर्टल, ट्विटर आईएनसी व ट्विटर कम्यूनिकेशन इंडिया प्राइवेट को नामजद किया था। ट्विटर के अलावा नामजद किए गए सभी सातों आरोपियों को भी पुलिस ईमेल के जरिये दो दिन पहले नोटिस भेज चुकी है। सभी को सात दिन के अंदर थाने आकर अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए थे। अभी तक किसी की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है।
विज्ञापन

कोट.....
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मनीष माहेश्वरी को कोर्ट से राहत मिली है। पुलिस के पास तीन विकल्प हैं। इनमें से कौन सा अपनाया जाए, इस पर शुक्रवार को फैसला लिया जाएगा।
- अमित पाठक, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें