फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी मिली तो आवंटन होगा निरस्त, निगम ने 124 नर्सरी संचालकों को भेजा नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
गंदगी मिली तो आवंटन होगा निरस्त, निगम ने 124 नर्सरी संचालकों को भेजा नोटिस
विज्ञापन

गाजियाबाद। पौधशाला संचालकों ने सड़क किनारे गंदगी की तो उनका आवंटन निरस्त होगा। संचालकों को अब नर्सरी के बाहर आवंटी का नाम, फोटो के साथ-साथ आवंटित जमीन का क्षेत्रफल दर्शाना होगा। आवंटन से ज्यादा जमीन पर कब्जा किया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस बारे में उद्यान अधिकारी ने शहर के 124 नर्सरी संचालकों को नोटिस भेजा है।
विज्ञापन

उद्यान प्रभारी डॉ. अनुज कुमार सिंह ने बताया कि कई स्थानों पर नर्सरियों के बाहर मिट्टी व गोबर डालकर सड़क किनारे न केवल गंदगी बल्कि अतिक्रमण भी मिला है। यह नर्सरी संचालन की शर्तों का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि शहर की सभी नर्सरियों का औचक निरीक्षण किया जाएगा। गंदगी मिलने पर संबंधित नर्सरी संचालक का आवंटन तत्काल निरस्त कर दिया जाएगा। ऐसे संचालक का सामान भी जब्त कर लिया जाएगा। उनका कहना है कि सड़क के किनारे ग्रीन बेल्ट पर अस्थाई नर्सरी संचालन की अनुमति इसलिए दी गई है, ताकि सड़कों के किनारे सुंदर फुलवारी और पौधे दिखाई दे। शर्तों का उल्लंघन करने और गंदगी करने वाले नर्सरी संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि संचालकों को नर्सरी के बाहर बोर्ड पर नाम, पते के साथ नर्सरी का क्षेत्रफल दर्शाना होगा। आवंटन से ज्यादा जमीन पर कब्जा मिला तो न सिर्फ आवंटन निरस्त होगा, बल्कि एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें