फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का लगाया आरोप, दंपति ने किया आत्मदाह का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसपी दफ्तर के सामने मिट्टी का तेल छिड़ककर आत्मदाह की कोशिश
विज्ञापन

गाजियाबाद। आठ साल पहले महिलाओं की आपसी तकरार में भिड़े पड़ोसियों के मामले को सुलझाने मे नाकाम रही पुलिस से नाराज दपंती ने सोमवार को एसएसपी दफ्तर के सामने बच्चों के साथ जान देने की कोशिश की। मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगाने जा रहे दंपती को पुलिसकर्मियों ने रोक लिया। शोरशराबा सुनकर एसएसपी पवन कुमार बाहर आ गए और पति पत्नी को समझाया। मामला कविनगर के रजापुर का है। एसएसपी ने मामले की जांच कर जल्द से जल्द कार्रवाई के निर्देश सीओ कविनगर को दिए हैं।
रजापुर गांव निवासी राजेश चौधरी सोमवार को पत्नी आशा चौधरी और बच्चों के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचे। आरोप है कि उनके पड़ोसी आए दिन उनके साथ मारपीट करते हैं। इस संबंध में पुलिस को शिकायत भी दी थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। एसएसपी ने इस मामले में कविनगर पुलिस को जांच के आदेश दिए तो कविनगर पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुला लिया और पूरे मामले की जानकारी की। शाम तक दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन

कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया
राजेश चौधरी ने पुलिस को पड़ोसी के खिलाफ एक शिकायती पत्र दिया था। आरोप है कि पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। एसएसपी का कहना है कि पुलिस जांच में मामला रंजिश का निकला। जबकि एक पक्ष का कहना है कि कार्रवाई सही नहीं हुई है।
विज्ञापन

---------
एसएसपी पवन कुमार का कहना है कि पीड़ित पक्ष को समझाकर न्याय का आश्वासन दिया है। मामले की जांच कराई जा रही है जो तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें