फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत ः 56 कोविड अस्पतालों में एक भी संक्रमित नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
राहत : 56 कोविड अस्पतालों
विज्ञापन

में एक भी संक्रमित नहीं
- कुल 58 कोविड अस्पताल हैं, दो में भर्ती हैं 28 मरीज
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। करीब दो महीने के बाद कोरोना संक्रमण पूरी तरह से नियंत्रण में आ गया है। अब सिर्फ दो अस्पतालों में महज 28 मरीज भर्ती हैं, जबकि अन्य 413 मरीजों का इलाज होम आइसोलेशन में चल रहा है। 10 मई तक जिले के अधिकांश अस्पतालों में न बेड मिल रहा था और न ही आक्सीजन सिलिंडर मिल पा रहा था।
सीएमओ डॉ एनके गुप्ता ने बताया कि दूसरी लहर में अस्पताल की संख्या 32 से बढ़ाकर 58 कर दी गई थी। अब संक्रमण पूरी तरह से कंट्रोल हो चुका है, लेकिन अभी खतरा टला नहीं है। उन्होंने बताया कि इस समय सिर्फ दो प्राइवेट अस्पतालों में 28 मरीज भर्ती हैं। राजेंद्र नगर स्थित ईएसआईसी अस्पताल में कोई मरीज न होने से अस्पताल में ओपीडी चलाने की अनुमति दी जा चुकी है। यह भी निर्देश दिए गए हैं कि जरूरत पड़ी तो तत्काल अस्पताल को कोविड लेवल-2 में बदल दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अन्य अस्पताल प्रबंधकों ने भी कोविड मुक्त कर नॉन कोविड किए जाने की मांग की है, लेकिन अभी उन्हें होल्ड पर रखा गया है। एक सप्ताह तक स्थिति देखने के बाद तय किया जाएगा। सीएमओ का कहना है कि इस समय कोविड की तीसरी लहर से बचाव की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

54 हुए स्वस्थ, 26 नए संक्रमित
जिले में बुधवार को 54 मरीज संक्रमण मुक्त हुए, जबकि 26 नए मरीजों की पुष्टि की गई, हालांकि एक मरीज की मौत की भी पुष्टि की गई है। जिले में अब तक 55343 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 54448 लोग इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक 454 मरीजों की मौत की पुष्टि की गई है। इस समय सिर्फ 441 संक्रमितों का होम आइसोलेशन और दो अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें