पारा 42 डिग्री पार, झुलसा रही गर्मी
गाजियाबाद। तापमन के 42 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचते ही गर्मी ने झुलसाना शुरू कर दिया है। वहीं रातभर बिजली ना होनेकी वजह से लोग काम नहीं कर पाए और ठीक से सो भी नहीं पाए। नंदग्राम, विजयनगर, संजयनगर, महागुनपुरम, आदि क्षेत्रों में चार से छह घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। वर्क फ्रॉम होम में काम करने वालों को परेशानी हुई। नंदग्राम निवासी अंशुल ने बताया कि लगातार पिछले दो-तीन दिनों से 10-12 घंटे की बिजली कटौती हो रही है। इन्वर्टर भी काम नहीं कर रहा है। गर्मी से बच्चे बेहाल हो रहे हैं।
छह घंटे की कटौती ने किया बेहाल
क्षेत्र कटौती
नंदग्राम दस घंटे
संजयनगर चार घंटे
लालकुआं चार घंटे
विजनगर तीन घंटे
महागुनपुरम छह घंटे
नेहरूनगर तीन घंटे
कविनगर दो घंटे
राजनगर दो घंटे
कोट
गर्मी बढ़ने के साथ-साथ विद्युत उपकरण ज्यादा चलने से लोड बढ़ता है। इसलिए इस मौसम में लोवोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या बढ़ जाती है और कुछ जगहों पर फाल्ट की शिकायतें भी आई हैं। शिकायतों तो तुरंत निस्तारण कराया गया।
पंकज, मुख्य अभियंता, विद्युत निगम