फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार को उपद्रवियों से बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार को उपद्रवियों से बचाया
विज्ञापन

लोनी। दिल्ली के शिव विहार और लोनी के इंदिरापुरी कालोनी के लोगों ने सांप्रदायिक सौहार्द का मिशाल पेश करते हुए एक परिवार को उपद्रवियों से बचाया। परिवार में एक महिला की तबियत खराब हुई थी, जिन्हें जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
शिव विहार कालोनी में एक व्यक्ति परिवार के साथ रहता है। बुधवार को कालोनी में कुछ लोग उपद्रव कर रहे थे। इस दौरान उपद्रवी व्यक्ति के घर के नीचे तोड़फोड़ करने लगे। इससे घबराकर महिला की तबियत खराब हो गई। इस दौरान परिवार ने इंदिरापुरी कालोनी में रहने वाले कुछ लोगों से मदद मांगी। दूसरे संप्रदाय के लोगों ने आपसी सौहार्द दिखाते हुए शिव कालोनी में रहने वाले अपने अन्य रिश्तेदारों से संपर्क किया। इंदिरापुरी और शिव विहार इलाके के लोग एकत्रित हुए और उपद्रव मचा रहे लोगों को समझाकर वापस भेजा। बार्डर थाना क्षेत्र के इंदिरापुरम पुलिस चौकी इंचार्ज हरेंद्र सिंह राणा ने एक ऑटो से महिला को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं शिव विहार इलाके में उपद्रव की सूचना पर एसपी देहात सीमा पर सुरक्षा का जायजा लेने पहुंचे। यहां मौजूद पुलिस के अधिकारियों ने उन्हें महिला के बारे में बताया, तो उन्होंने महिला की जान बचाने वालों की तारीफ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने रिश्तेदारों तक पहुंचाया
दिल्ली के करावल नगर के एक इलाके में उपद्रव में फंसे एक परिवार को मदद मांगने पर लोनी पुलिस ने सुरक्षित वहां से बाहर निकालकर लोनी में उनके रिश्तेदारों के घर पहुंचाया। लोनी पहुंचने पर खुद को सुरक्षित पाकर परिवार के लोगों ने लोनी पुलिस का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें