फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनमानी पर छह जनसुविधा केंद्र सील

विज्ञापन
विज्ञापन
मनमानी वसूली पर छह जनसुविधा केंद्र सील
विज्ञापन

गाजियाबाद। जन सुविधा केंद्रों पर तय शुल्क से आठ गुना तक की जा रही वसूली पर प्रशासन हरकत में आया है। छह केंद्रों पर सील लगा दी गई है। यह कार्रवाई तब की गई जब अमर उजाला ने स्टिंग के जरिए मनमानी वसूली का खुलासा किया । खबर छपने के बाद प्रशासन ने कर्मचारियों के जरिए स्टिंग कराया तो वही सच्चाई सामने आई जो अमर उजाला ने उजागर की थी। अभी और भी केंद्रों पर कार्रवाई हो सकती है, क्योंकि प्रशासन के पास शिकायतें लगातार आ रही हैं।
इन केंद्रों पर आधार कार्ड में नाम और पता संशोधन कराने का तय शुल्क 50 रुपये है जूबकि लोगों से वसूली 300 से 400 रुपये तक की जा रही है। पेन कार्ड संशोधन का शुल्क 107 रुपये है। इसके लिए भी मनमानी वसूली की जा रही थी। किसी से 300 तो किसी से 500 रुपये लिए जा रहे थे। लोग प्रशासन के पास शिकायत कर रहे थे, लेकिन कार्रवाई नहीं की जा रही थी। अमर उजाला टीम ने स्टिंग के जरिए इस वसूली को उजागर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर प्रशासन ने जन सुविधा केंद्र चलाने वाली कंपनी को कार्रवाई के लिए लिखा। वहां से एक्शन नहीं हुआ तो अपनी टीमें भेज दीं। कर्मचारी ग्राहक बनकर केंद्रों पर पहुंचे। उनसे मनमाना शुल्क मांगा गया। यह सब कैमरे में रिकार्ड किया गया। इसके बाद अधिकारियों को रिपोर्ट दे दी गई। एसडीएम सदर डीपी सिंह ने बताया कि मनमानी वसूली की पुष्टि होने पर छह केंद्रों को सील किया गया है।
इन पर की कार्रवाई
1. सलमान अली जनसुविधा केंद्र, प्रताप विहार
2. आर्या इंटरप्राइजेज, क्त्रिस्श्चियन नगर बागू
3. जन सेवा केंद्र, क्त्रिस्श्चियन नगर बागू
4. जन सेवा केंद्र, क्त्रिस्श्चियन नगर बागू
5. अजय कंप्यूटर, शाहपुर बम्हेटा
6. जन सेवा केंद्र, मोहन नगर तिराहा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें