फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी के साथ बढ़ी गलन और भी सताएगी सर्दी

विज्ञापन
विज्ञापन
जारी रहेगा सर्दी का सितम, अभी और बढ़ेगी गलन
विज्ञापन

गाजियाबाद। बारिश और ओलावृष्टि के बाद सर्दी का सितम बढ़ने लगा है। सोमवार को गाजियाबाद का न्यूनतम तापमान गिरकर अब तक का सबसे कम 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सोमवार को कड़ाके की ठंड में ठिठुरते हुए बच्चे स्कूल पहुंचे। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में सर्दी का सितम और बढ़ेगा। मंगलवार और बुधवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक पहुंच सकता है। सर्दी बढ़ने के कारण सोमवार शाम जल्द ही सड़कों पर सन्नाटा पसर गया।
बीते सप्ताह गाजियाबाद और एनसीआर समेत मैदानी क्षेत्रों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई थी, वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी हुई थी। इसके बाद दो दिन मौसम साफ रहा, लेकिन सोमवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। दिन भर सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को गाजियाबाद का अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस तक रहा। धूप न निकलने से गलन और बढ़ गई। ठंड से बचने के लिए लोग आग पर हाथ तापते और घरों में हीटर का प्रयोग करते दिखाई दिए। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि मंगलवार और बुधवार को न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहने से ठंड लोगों को और ज्यादा सताएगी। दोनों दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में शीत लहर लोगों को परेशान करेंगी।
विज्ञापन

ठिठुरते स्कूल पहुंचे बच्चे
छोटे-छोटे बच्चे सुबह ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे। अभिभावक बच्चों को बाइक पर कपड़ा ओढ़ाकर ले जाते हुए नजर आए। वहीं कुछ बच्चे ई-रिक्श व अन्य निजी वाहनों से जाते हुए दिखे। ठंड के कारण बच्चे हाथ में दस्ताने पहनकर भी जाते दिखाई दिए। पूरे दिन स्कूलों में बच्चे ठिठुरते दिखे। छुट्टी के बाद भी बच्चे ठिठुरते हुए घर पहुंचे। पूरे दिन सूरज के दर्शन नहीं हुए। बच्चे और अभिभावक सर्दी के कारण छुट्टी की मांग करते नजर आए।
बीते साल रहा था सबसे सर्द दिन
बीते साल दिसंबर माह में गाजियाबाद और एनसीआर में रिकार्ड सर्दी दर्ज की गई थी। 30 दिसंबर को जिले का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। आने वाले दिनाें में आठ डिग्री सेल्सियस तक न्यूनतम तापमान रहेगा, जबकि महीने के आखिर तक तापमान में भारी गिरावट तक दर्ज की जा सकती है।
गले में इंफेक्शन के बढ़े मरीज
सर्दी बढ़ने के साथ ही गले में इंफेक्शन सहित अस्पतालों में खांसी के मरीजों की संख्या बढ़ी है। जिला एमएमजी और संयुक्त अस्पताल में गले में दर्द, लगातार खांसी और बुखार के 200 से 250 मरीज बढ़ गए हैं। जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ.आरपी सिंह का कहना है कि पानी के ठंडा होने के चलते गले में दर्द की शिकायत लोगों में सामने आ रही है। इन दिनों गुनगुना पानी पीएं तो यह शरीर को लाभ देगा और गले संबंधी बीमारियों को होने से भी रोकेगा।
विज्ञापन

गले का संक्रमण मुख्य रूप से वायरल संक्रमण के कारण होता है। शरीर के तापमान में अचानक से वृद्घि हो जाती है। गले के संक्रमण को रोकने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखा जाए। दिन में बार-बार हाथों को धोते रहें। अगर संक्रमण के चलते सांस लेने में दिक्कत आ रही है तो भाप लें। - डा. दीपक वर्मा, फिजिशियन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें