फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादित पोस्ट डालने पर तीन एफआईआर, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
विवादित पोस्ट डालने पर तीन एफआईआर, एक गिरफ्तार
विज्ञापन

गाजियाबाद। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में दिल्ली में हुए बवाल के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। सोशल मीडिया की स्क्रीनिंग करते हुए 1200 अकाउंट्स पर नजर रखी जा रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ व आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसएसपी के मुताबिक उक्त मुकदमे नगर कोतवाली, मुरादनगर व मसूरी थाने में दर्ज हुए हैं। मुरादनगर पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।
एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि अयोध्या मसले पर फैसले के दौरान से ही सोशल मीडिया की निगरानी की जा रही थी। नागरिकता संशोधन कानून पर दिल्ली व अन्य स्थानों पर हुए बवाल के बाद जिले में अलर्ट जारी करते हुए सोशल मीडिया की निगरानी बढ़ा दी गई थी। स्क्रीनिंग के दौरान पता चला कि फेसबुक पर तुषार मित्तल की आईडी से भड़काऊ पोस्ट डाली गई है। जानकारी करने पर पता चला कि तुषार मित्तल नगर कोतवाली क्षेत्र के डासना गेट क्षेत्र में किराए पर रहता था। एक साल पहले वह गाजियाबाद छोड़कर गोरखपुर रहने लगा है। फेसबुक आईडी पर पता डासना गेट लिखा होने के कारण उसके खिलाफ नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, इसी कड़ी में मुरादनगर पुलिस ने बिलाल मस्जिद के पास रहने वाले शराफत के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शराफत पर आरोप है कि उसने एक वाट्सएप ग्रुप पर दिल्ली के बवाल को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट डाली थी। ग्रुप एडमिन फैज अली ने उसके खिलाफ तहरीर दी थी। एसपी देहात नीरज कुमार जादौन ने बताया कि शराफत को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी देहात ने बताया कि तीसरा मामला मसूरी क्षेत्र में सामने आया है। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें