फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता कारोबारी को खोजती रही पुलिस, नोएडा के पोस्टमार्टम हाउस में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
लापता व्यापारी को खोजती रही पुलिस, नोएडा के पोस्टमार्टम हाउस में मिला शव -
विज्ञापन

गाजियाबाद। कविनगर थानाक्षेत्र के यादव नगर से सोमवार रात लापता हुए लोहा कारोबारी संदीप यादव (30) की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक एनएच-9 पर बाइक की टक्कर से वह घायल हुए थे। जिसके बाद उन्हें चिपियाना के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उन्होंने दम तोड़ दिया। जिसके बाद नोएडा की बिसरख पुलिस ने अज्ञात में शव का पोस्टमार्टम करा दिया। इस बीच बुधवार रात परिजनों के पास पुलिस से अज्ञात शव मिलने का फोन आया। सूचना पर परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे तो उन्होंने शव की शिनाख्त लापता व्यापारी संदीप यादव के रूप में की। वहीं, कारोबारी का मोबाइल न मिल पाने के कारण परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि, इस संबंध में पुलिस के पास अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।
यादव नगर निवासी संदीप यादव लोहा कारोबारी थे। लोहा मंडी में रोहन स्टील के नाम से उनका कारोबार है। परिजनों के मुताबिक गत सोमवार रात करीब 8 बजे खाना खाने के बाद संदीप यादव टहलने के लिए घर से निकले थे। काफी देर बाद वापस न आने पर परिजनों ने मोबाइल मिलाया तो वह भी बंद मिला। परिजनों ने सभी संभावित स्थानों पर उन्हें खोजा, लेकिन कारोबारी का कोई सुराग नहीं लगा। जिसके बाद उनके बड़े भाई ने कविनगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मोबाइल की लास्ट लोकेशन बुलंदशहर रोड इंडस्ट्रियल एरिया में आई थी। कविनगर पुलिस ने आसपास के जिलों की पुलिस को भी सूचना फ्लैश कर दी थी। बुधवार रात पता चला कि सोमवार रात बिसरख पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति को पोस्टमार्टम के लिए नोएडा पोस्टमार्टम हाउस भेजा था। मौके पर जाकर देखा गया तो शव संदीप यादव का निकला।
विज्ञापन

सड़क पर करते समय बाइक से हुई थी टक्कर
पुलिस का कहना है कि सोमवार रात को संदीप यादव एनएच-9 पार करके सड़क के दूसरी तरफ गए थे। वहां से वापस औद्योगिक क्षेत्र की तरफ आने के दौरान एक बाइक से उनकी टक्कर हो गई थी। टक्कर में बाइक सवार वैभव चौधरी और संजीव यादव दोनों घायल हुए थे। वैभव को सर्वोदय अस्पताल तो संदीप को चिपयाना के नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान संदीप की मौत होने के बाद बिसरख थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।
विज्ञापन

मोबाइल गायब, तलाश रही पुलिस
पुलिस सड़क हादसे में संदीप यादव की मौत होने की बात कह रही है। वहीं, परिजनों का आरोप है कि उनकी हत्या की गई है। उनका कहना है कि संदीप का मोबाइल भी गायब है, जिसके चलते उनकी हत्या की आशंका और बढ़ गई है।
सड़क हादसे में संदीप यादव की मौत हुई है। नोएडा के पोस्टमार्टम हाउस में उनके शव की पहचान कर ली गई है।
-अभय कुमार मिश्र, सीओ, कविनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें