फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल जमा न होने पर महीने भर में काटे 17 हजार से अधिक कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल जमा न होने पर महीने भर में काटे 17 हजार से अधिक कनेक्शन
विज्ञापन

गाजियाबाद। विद्युत विभाग बकाया बिल जमा न होने पर कनेक्शन काटने की कार्रवाई कर रहा है। जनवरी से अब तक गाजियाबाद जोन में 17 हजार से अधिक उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए हैं। इस बीच कुछ उपभोक्ता ऐसे भी हैं जो विद्युत निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों पर मनमानी का आरोप लगा रहे हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि एक महीने का भी बिल बकाया रहने पर विभाग कनेक्शन काट दे रहा है।
विद्युत निगम की कार्रवाई में वो उपभोक्ता भी पिस रहे हैं, जिन पर महज एक हजार या दो हजार रुपये का बकाया है उनका भी कनेक्शन काटा जा रहा है। उपभोक्ताओं की शिकायत है कि बड़े बकायेदारों से निगम के अधिकारी वसूली करने में पीछे हैं जबकि लक्ष्य पूरा करने के लिए छोटे बकायेदारों के कनेक्शन काटकर वसूली की जा रही है। गाजियाबाद जोन में विद्युत निगम का करीब 6479 लाख रुपया बकाया है। इसके लिए डोर-टू-डोर अभियान भी अधिकारी चला रहे हैं।
विज्ञापन

नंदग्राम निवासी रमेश प्रजापति ने बताया कि एक महीने का बकाया होने पर विभाग ने कुछ दिन पहले कनेक्शन काट दिया था। जबकि बिल की राशि सिर्फ दो हजार रुपये थी। ऐसे में दो दिन बाद बिल जमा करने पर कनेक्शन दोबारा से लगवाया है। विद्युत निगम के अधिकारी और कर्मचारी अपना लक्ष्य पूरा करने के लिए कार्यवाही कर रहे हैं।
विज्ञापन

वसुंधरा निवासी रितु ने बताया कि जनवरी में बिल जमा न होने पर विद्युत कनेक्शन कर्मचारियों ने काट दिया। बाद में अधिकारियों से बात की तब जाकर कर्मचारियों ने कनेक्शन जोड़ा। उपभोक्ता अगर एक महीने किसी वजह से बिल जमा नहीं कर पा रहा है तो साथ-साथ कार्यवाही नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें