फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज उत्पीड़न की शिकार महिला ने दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज उत्पीड़न की शिकार महिला ने दम तोड़ा
विज्ञापन

मोदीनगर। भोजपुर थानांतर्गत तलहैटा गांव निवासी विवाहिता ने मेरठ स्थित सुभारती अस्पताल में उपचार के दौरान बीती देर रात दम तोड़ दिया। विवाहिता के मायके वालों ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पति सहित तीन लोगों के खिलाफ भोजपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। विवाहिता की मौत के बाद पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

निवाड़ी थानांतर्गत एक गांव निवासी सुरेश चन्द की पुत्री पारुल का विवाह तीन साल पहले भोजपुर के तलहैटा गांव निवासी अंकुर के साथ हुआ था। आरोप है कि ससुराल वाले दहेज को लेकर पारुल का उत्पीड़न करते रहते थे और बीते दिनों उसे मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। पारुल का मेरठ के सुभारती में उपचार चल रहा था। जहां उपचार के दौरान बीती देर रात उसकी मौत हो गई। वहीं भोजपुर एसएचओ धर्मेंद्र कुमार का कहना है कि परिजनों के तहरीर पति अंकुर तथा सास सुनीता व ननद हिमानी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया गया था। पारुल की मौत के बाद मुकदमा दहेज हत्या की धारा में दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें