फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां का अंतिम संस्कार कर लौटे भाई को मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
मां का अंतिम संस्कार कर लौटे भाई को मारी गोली
विज्ञापन

मुरादनगर। मां का अंतिम संस्कार करके लौटे युवक ने अपने चचेरे शिक्षक भाई को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल को गाजियाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि गांव के श्मशान घाट पर चचेरे भाईयों के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गई थी। आरोपी कांग्रेस नेता का भाई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

बसंतपुर सैंथली गांव में कांग्रेस नेता की मां का बीमारी के चलते देहांत हो गया। बुधवार दोपहर गांव के श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार हुआ। बताया गया कि कांग्रेस नेता के भाई और उसके चचेरे भाई शिक्षक सुशील त्यागी के बेटे दिशांत के बीच किसी बात पर विवाद हो गया। वहां लोगों ने मामला शांत करा दिया। शिक्षक सुशील त्यागी का कहना है कि कांग्रेस नेता के भाई ने घर आते ही मकान के सामने गालीगलौज शुरू कर दी। अवैध हथियार से बेटे दिशांत के ऊपर फायरिंग कर दी। मौके पर पहुंचकर सुशील त्यागी ने विवाद की वजह पूछी तो आरोपी ने फायरिंग कर दी और दो गोली सुशील त्यागी के दाहिने पैर में लगी। गोली लगने से सुशील त्यागी लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। आननफानन उन्हें स्थानीय अस्पताल से गाजियाबाद रेफर किया गया। सुशील त्यागी बुलंदशहर सिकंदराबाद में प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक के पद पर है। एसएचओ अमित कुमार का कहना है कि सूचना पर मौके पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। वारदात की तहरीर आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें