फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलर्ट मोड पर दो अस्पताल, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
अलर्ट मोड पर दो अस्पताल, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर होगी जांच
विज्ञापन

गाजियाबाद। महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश व केरल सहित अन्य प्रांतों में कोरोना संक्रमण दोबारा बढ़ने पर प्रदेश के साथ गाजियाबाद में अलर्ट जारी किया गया है। गाजियाबाद को अतिसंवेदनशील माना गया है, क्योंकि एक तरफ दिल्ली से जुड़ा है और दूसरी ओर उत्तराखंड जाने के लिए मुख्य मार्ग है। निर्देश जारी हुआ है कि अलग प्रांतों से आने वालों की जांच के साथ ही निगरानी के लिए 14 दिन तक क्वारंटीन किया जाए। अपर मुख्य सचिव ने डीएम और सीएमओ को पत्र जारी कर केरल और महाराष्ट्र से आने वाले यात्रियों की कोरोना जांच और सर्विलांस के निर्देश दिए हैं। एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर भी कोरोना जांच की व्यवस्था की जाए। दो अस्पतालों को अलर्ट किया गया है।
अपर मुख्य सचिव ने पत्र में कहा है कि सीएमओ रेल और बस से आने वाले यात्रियों की सूचना लेकर समय रहते उनकी जांच कराई जाए। हिंडन एयरपोर्ट पर प्लेन से उतरने के बाद तत्काल जांच की व्यवस्था की जाए। अगर लक्षण मिले तो आरटीपीसीआर जांच की जाए। यदि कोई संक्रमित पाया जाए तो उसे तुरंत होम आइसोलेशन या अस्पताल में भर्ती करवाया जाए। इसके लिए जिला सर्विलांस यूनिट मोहल्ला निगरानी संमिति और ग्राम समिति से लगातार संपर्क में रहें। यदि किसी क्षेत्र में आईएलआई और सारी के मरीजों की संख्या बढ़े तो वहां सामूहिक जांच कराई जाए। दूसरे राज्यों से आने वाले निगेटिव कोरोना रिपोर्ट वाले व्यक्तियों को एक सप्ताह तक क्वारंटीन में रहना होगा।
विज्ञापन

कोट
जांच के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। एयरपोर्ट अथॉरिटी, रेलवे स्टेशन और बस अड्डा के अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है। स्टेशन पर कोरोना जांच के लिए टीम लगाई जा रही है। दो अस्पतालों संतोष और संयुक्त अस्पताल को तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। अभी कोरोना पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है, इसलिए मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के साथ सैनेटाइजेशन का भी पूरा ध्यान रखना जरूरी है।
विज्ञापन

डॉ. एनके गुप्ता, सीएमओ
अस्पताल का स्टाफ अलर्ट है। अभी अस्पताल के बाहर एक आईसोलेशन वार्ड है, उसमें वेंटिलेटर व ऑक्सीजन की व्यवस्था की जा चुकी है। अगर जरूरत पड़ेगी तो मरीजों को आईसोलेशन वार्ड में भर्ती किया जा सकेगा।
डॉ. संजय तेवतिया, संयुक्त अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें