फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू खत्म होने से होटल रेस्टोरेंट कारोबार बढ़ेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
रात्रिकालीन कर्फ्यू खत्म होने से बढ़ेगा होटल-रेस्टोरेंट कारोबार
विज्ञापन

गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण के चलते लगा रात्रिकालीन कर्फ्यू करीब डेढ़ महीने बाद खत्म हो गया है। इसका लाभ होटल और रेस्टोरेंट कारोबारियों को अधिक मिलेगा। रात में 11 बजे होटल और रेस्टोरेंट बंद करने के संचालकों को साढ़े नौ और दस बजे से ही तैयारी करनी पड़ती थी। जिले में 2500 से अधिक छोटे-बड़े रेस्टोरेंट हैं। रात 11 बजे से सुबह छह बजे तक कोरोना कर्फ्यू के चलते संचालकों को परेशानी झेलनी पड़ रही थी। संचालकों को रात में दस बजे से ही ग्राहकों को वापस करना पड़ रहा था। गाजियाबाद होटल-रेस्टोरेंट, फार्महाउस, बैंक्विट हॉल एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि रात में कोरोना कर्फ्यू समाप्त होने का लाभ मिलने से 11 बजे तक ग्राहकों को खाना परोसने का वक्त मिल सकेगा। इसके अलावा मॉल, टेंट कारोबारियाें को भी कर्फ्यू खत्म होने का फायदा मिलेगा।
----------
टेंट कारोबारियों को भी राहत
उत्तर प्रदेश टेंट व्यापारी एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अशोक चावला ने कहा कि रात्रिकालीन कर्फ्यू हटनने से शादी व अन्य समारोह भी सुचारू रूप से हो सकेंगे। कर्फ्यू के चलते रात में जरूरत पड़ने पर शादी समारोह स्थल पर किसी सामान को पहुंचाना भी मुश्किल हो रहा था।
विज्ञापन

---------
वीकेंड पर जमेगा कारोबार :
रेस्टोरेंट संचालक सुमित त्यागी ने बताया कि शनिवार और रविवार को देर रात तक ग्राहक रेस्टोरेंट में खाने केलिए आते हैं। 12 बजे तक रेस्टोरेंट में ग्राहकों का आना-जाना लगा रहता है। बंदिश खत्म होने से वीकेंड पर कारोबार बढ़ेगा।
विज्ञापन

----------
रात में खुल सकेंगी ट्रांसपोर्ट कंपनियां :
गाजियाबाद ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सौदान सिंह गुर्जर ने बताया कि रात में 11 बजे के बाद ट्रांसपोर्ट कंपनियां बंद करनी पड़ रही थीं। रात में लोड होने वाले माल में दिक्कतें आ रही थीं। अब ट्रांसपोर्ट आफिस रात में खुलकर गाड़ियों को लोड होने के लिए रवाना कर सकेंगे।
---------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें