फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादनगर में गिरी दीवार, एक मजदूर की मौत

विज्ञापन
घटनास्थल की जांच करते अधिकारी।
विज्ञापन
मुरादनगर में गिरी दीवार, एक मजदूर की हुई मौत
विज्ञापन

मुरादनगर। पाइपलाइन मार्ग स्थित हकीमपुरा कॉलोनी में बुधवार सुबह पौने ग्यारह बजे निर्माणाधीन गोदाम की एक दीवार गिर गई। गिरी दीवार के मलबे में वहां काम कर रहे दो मजदूर दब गए। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालात गंभीर है। हादसे के बाद पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचना दे दी है। मामले में गोदाम मालिक यामीन और मिस्त्री नौशाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
एसएचओ अमित कुमार ने बताया कि हकीमपुरा कॉलोनी निवासी यामीन ओएफएम फैक्टरी के रिटायर्ड कर्मचारी हैं। वह एक फरवरी से पाइपलाइप मार्ग चुंगी नंबर तीन चौकी से कुछ दूरी पर करीब 250 वर्ग गज में गोदाम का निर्माण करवा रहे है। निर्माण कार्य में चार राजमिस्त्री व मजदूर काम कर रहे हैं। बुधवार सुबह करीब 11 बजे सहबिस्वा निवासी सोनू, इस्लाम, मौसम, नौशाद, एवन कॉलेानी निवासी साजिद व मूलरूप से मधुबन कंचन टोला गांव, जनपद मधेपुरा बिहार निवासी हाल पता उखलारसी दीपल मेहता (35)काम कर रहे थे। दीपल व साजिद गोदाम की पिछली दीवार पर सटरिंग बांध कर तराई कर रहे थे। इसी बीच 13 फुट ऊंची दीवार भरभराकर गिर पड़ी। मलबे में दीपल व साजिद दब गए। साथी मजदूरों ने भागकर अपनी जान बचाई। आसपास के लोगों ने दीवार का मलबा हटाकर दीपल व साजिद को बाहर निकाला और स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दीपल को मृत घोषित कर दिया। साजिद की हालत गंभीर बनी है। एसएचओ अमित कुमार का कहना है कि मृतका का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एक दीवार गिरने के बाद प्रशासन ने जेसीबी की मदद बाकी की तीन दीवारें गिरा दीं। मृतक दीपल के भतीजे रामरतन ने गोदाम मालिकयामीन और मिस्त्री नौशाद के खिलाफ तहरीर दी है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। सूचना पर एसडीएम आदित्य प्रजापति, सीओ सदर केएन पांडे मौके पर पहुंचे थे। एसडीएम का कहना है कि हादसे की जांच की गई है, इसमें जिसकी भी लापरवाही होगी, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सीओ सदर केएन पांडे का कहना है कि मृतक दीपल के परिजनों की तहरीर पर गोदाम मालिक और मिस्त्री के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

नगर में बिना नक्शा पास कराए चल रहे निर्माण कार्य
जीडीए से बिना नक्शा पास कराए मुरादनगर में निर्माण कार्य चल रहे हैं। नियम है कि यदि कोई निर्माण कार्य कराना होता है तो जीडीए से नक्शा पास कराना होता है। हकीमपुरा कॉलोनी समेत अन्य स्थानों पर बिना अनुमति के निर्माण कार्य चल रहे हैं।
विज्ञापन

मजदूर चौक से दूसरे दिन काम पर आया था दीपल
एसएचओ ने बताया ठेकेदार नौशाद दिल्ली-मेरठ हाईवे रेलवे रोड तिराहे के पास से दीपल को दिहाड़ी मजदूरी पर चार सौ रुपये में बुधवार को दूसरे दिन लाया था। इससे पहले वह मंगलवार को दिहाड़ी पर आया था। दीपल मेहता अपने भतीजे रामरतन व परमानंद के साथ उखलारसी में किराए के मकान में रह रहा था। जबकि उसका परिवार बिहार में ही रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें