फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैरियर लगाकर किसानों ने बढ़ाई सुरक्षा

विज्ञापन
किसानों द्वारा की गई बैरिकेडिंग। - फोटो : GHAZIABAD City
विज्ञापन
बैरियर लगाकर किसानों ने बढ़ाई सुरक्षा, तैनात किए वॉलंटियर
विज्ञापन

साहिबाबाद। यूपी गेट पर चल रहे किसान आंदोलन में जेबकतरों और संदिग्धों को दबोचने के लिए किसानों ने जगह-जगह अपने वॉलंटियर तैनात किए हैं। आंदोलन स्थल पर खोड़ा की ओर से आने वाले अधिकांश प्वाइंटों पर यह सुरक्षा बढ़ाई गई है। इसके साथ ही पुलिस बल भी तैनात किया गया है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मुस्तैद हैं और पल-पल की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन

यूपी गेट पर पिछले 27 नवंबर से किसान कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन पर फ्लाईओवर के नीचे और दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर बैठे हैं। यहां किसान आंदोलन के बीच संदिग्ध और जेबकतरे सक्रिय हो गए हैं। जो किसानों का सामान, मोबाइल, जूते, कपड़े आदि चोरी कर फरार हो रहे हैं। आसपास सुरक्षा का पहरा होने के बाद भी इनपर अंकुश नहीं लग पा रहा है। इस पर किसानों ने खोड़ा से आने वाले प्वाइंटों पर अपने वॉलंटियर तैनात कर दिए हैं। साथ ही फ्लाईओवर के ऊपर खोड़ा से आने वाले सभी कटों पर बैरियर लगाकर बंद कर दिया गया है। जिससे उनके आंदोलन में पहुंच रहे किसानों के सामान चोरी न हो। साथ ही एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह, सीओ इंदिरापुरम अंशु जैन समेत अन्य पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि जगह-जगह पर पुलिस और अर्द्धसैनिक बल को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें