फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राकेश टिकैत को आंदोलन खत्म करने व मारनी की धमकी देने का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
राकेश टिकैत को धमकी देने की वीडियो वायरल
विज्ञापन

साहिबाबाद। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को आंदोलन खत्म करने, गोली मारने की धमकी का वीडियो वायरल हो गया है। इस संबंध में भाकियू टिकैत के प्रेस प्रभारी शमशेर राणा ने पुलिस से शिकायत की है। वहीं, एसएचओ कौशांबी का कहना है कि इस संबंध में उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन

भाकियू टिकैत के प्रेस प्रभारी शमशेर राणा ने जारी की गई शिकायत पर कहा कि राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को एक युवक ने वीडियो वायरल कर किसान आंदोलन को खत्म करने और गोली मारने की धमकी दी। इसके साथ ही जाति विशेष पर अभद्र टिप्पणी करते हुए गाली-गलौज की गई है। इससे समाज के लोगों में काफी रोष है। साथ ही एक भाजपा के विधायक की हिमायत में भी वायरल वीडियो में आरोपी युवक बोल रहा है। शमशेर राणा ने इस संबंध में वीडियो के आधार पर कौशांबी थाने में शिकायत देने का दावा किया है। वहीं, एसएचओ कौशांबी महेंद्र सिंह का कहना है कि उन्हें इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें