वेव सिटी में जीडीए ने की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
- फोटो : Amar Ujala
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। कोरोना कर्फ्यू हटने के साथ ही जीडीए की अवैध निर्माण के खिलाफ ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई शुरू हो गई है। प्राधिकरण प्रवर्तन जोन-पांच की टीम ने कार्रवाई करते हुए मंगलवार को वेब सिटी सेक्टर-दो में अवैध निर्माण को ढहाने के साथ अनाधिकृत रूप से बने चार भवनों को सील कर दिया। जीडीए की कार्रवाई के दौरान प्राधिकरण पुलिस और मसूरी थाना पुलिस बल मौजूद रहा। जीडीए ओएसडी सुशील कुमार चौबे का कहना है कि अवैध निर्माण के खिलाफ सीलिंग और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
-----------
वेव सिटी में जीडीए ने की सीलिंग की कार्रवाई
- फोटो : Amar Ujala
वेव सिटी में जीडीए ने की सीलिंग की कार्रवाई