महिला दिवस के कार्यक्रम के दौरान महिला सम्मान ,सुरक्षा की शपथ दिलाते सुरेश खन्ना
- फोटो : Amar Ujala
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हिंदी भवन में महिलाओं के सम्मान में प्रशासन ने एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने दीप प्रज्वलित करके किया। इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में विशेष योगदान देने वाली महिलाओं और बालिकाओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर उन्होंने संयुक्त जिला अस्पताल में बनने वाले वन स्टॉप सेंटर का शिलान्यास भी किया। अंत में सभी को महिला सम्मान, कन्या भ्रूण हत्या, महिला सुरक्षा आदि की शपथ भी दिलवाई गई।
भारत नारी शक्ति को और अधिक सशक्त बनाने के लिए शासन द्वारा मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत सोमवार को लोहियानगर स्थित हिंदी भवन में अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया गया और महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी मंत्री वित्त, संसदीय मामले एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग मंत्री सुरेश खन्ना ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार महिला सम्मान और उनकी सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। महिलाओं के सशक्तीकरण, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए वर्तमान सरकार ने अनेकों योजनाएं चलाई हुई हैं जिनका सीधा लाभ महिलाओं को मिल रहा है। उन्होंने सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने भारत सरकार द्वारा संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर गाजियाबाद के जिला संयुक्त चिकित्सालय संजय नगर गाजियाबाद में 48.69 लाख रुपए की लागत से बनने वाले भवन निर्माण का शिलान्यास किया। इसके बाद उन्होंने गाजियाबाद की अपने-अपने क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। इसमें मुख्य कोषाधिकारी लक्ष्मी मिश्रा, शिक्षाविद् डॉ.ऋचा सूद, अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी विभा चौधरी, कोविड के दौरान सराहनीय कार्य करने वाली डॉ.किरण सिंह, आईसीडीएएस आरती शर्मा, सीओ आलोक दूबे, एसआई मंजू सिंह, शिक्षिका सुधारानी कटियार, डा. शारदा मोहन, आराध्या शर्मा, वन स्टाप सेंटर मैनेजर निधि मलिक, रश्मि ओझा आदि शामिल रहीं। अंत में मुख्य अतिथि ने सभी को महिला सुरक्षा व सम्मान की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन पूनम शर्मा ने किया। इस दौरान सीडीओ अस्मिताल लाल, डीएम अजय शंकर पांडे, स्वास्थ्य मंत्री अतुल गर्ग, राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल, डीपीओ विकास चंद्र, साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा, लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर, नगरायुक्त महेंद्र सिंह तंवर, सीएमओ डॉ.एनके गुप्ता, एसडीएम डीपी सिंह आदि मौजूद रहे।
वन स्टॉप सेंटर का शिलान्यास करते प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना
- फोटो : Amar Ujala
वन स्टॉप सेंटर का शिलान्यास करते प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना