जींद। दो सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। सोमवार शाम को हुए हादसों में एक अलेवा गांव के पास हुआ, जिसमें दो बाइक सवारों की मौत हो गई। गांव खेड़ी सरफली निवासी मेहर और हरविंद्र जींद में मैकेनिक का काम करते थे। सोमवार शाम को दोनों बाइक पर सवार होकर घर जा रहे थे। जब वे गांव अलेवा के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को नागरिक अस्पताल लगा गया, जहां पर चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
वहीं गांव शाहपुर निवासी नरेंद्र सोमवार रात को बाइक पर सवार होकर जा रहा था। जब वह गांव कंडेला के पास पहुंचा तो एक कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में नरेंद्र की मौत हो गई। तीनों मृतकों के शवों को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखा गया है। पुलिस मामलों की जांच कर रही है।
हरविंदर का फाइल फोटो।
- फोटो : Amar Ujala
हरविंदर का फाइल फोटो।
मेहर सिंह का फाइल फोटो।
- फोटो : Amar Ujala
मेहर सिंह का फाइल फोटो।