फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनसनीखेज: बजरिया के एक होटल में मिला महिला का शव, हत्या की जताई जा रही आशंका

Thu, 05 May 2022 12:11 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

पुलिस ने जानकारी दी है कि महिला कल रात 11.30 बजे होटल में आई थी। आज सुबह जब होटल के कमरे की सफाई के लिए स्टाफ पहुंचा तो उन्हें महिला का शव कमरे में पड़ा मिला।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के घंटाघर कोतवाली क्षेत्र के बजरिया इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब यहां के एक होटल में महिला का शव संदिग्ध हालत में मिलने की बात हर ओर फैली।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह महिला का शव संदिग्ध हालत में होटल आर्य दीप में मिला। शुरुआती जांच में पुलिस इसे हत्या का मामला मान रही है। महिला की पहचान प्रियंका देवी(48) निवासी अलीगढ़ के रूप में हुई है। 

पुलिस ने जानकारी दी है कि महिला कल रात 11.30 बजे होटल में आई थी। आज सुबह जब होटल के कमरे की सफाई के लिए स्टाफ पहुंचा तो उन्हें महिला का शव कमरे में पड़ा मिला।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। महिला के पोस्टमार्टम के दौरान वीडियोग्राफी होगी और इसके लिए एक पैनल का भी गठन कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें