फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो कॉल पर आत्महत्या: महिला सिपाही फौजी पति से कर रही थी बात, अचानक हुआ कुछ ऐसा पत्नी ने लगा ली फांसी

Thu, 19 May 2022 02:54 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

रोहिणी 2016 में उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के पद पर भर्ती हुई थी। रोहिणी की चार साल पहले जारचा निवासी संदीप मलिक से शादी हुई थी। संदीप भारतीय सेना में जालंधर में तैनात हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के कविनगर के आरकेपुरम द्वितीय में बुधवार रात महिला सिपाही रोहिणी मालिक(28) ने अपने फौजी पति संदीप मालिक को वीडियो कॉल करके फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रोहिणी और उनके पति के बीच वीडियो कॉल पर बात करते समय घरेलू बात हो लेकर कहासुनी हो गई। इसी बात को लेकर रोहिणी ने आत्महत्या कर ली। पत्नी को फंदे से लटकता देख संदीप ने मकान मालिक को फोन कर सूचना दी।

जब तक मकान मालिक पहुंचे तब तक काफी देर हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रोहिणी मूल रूप से थाना अगौता बुलंदशहर के गांव मानपुर की रहने वाली है।
विज्ञापन


रोहिणी 2016 में उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के पद पर भर्ती हुई थी। रोहिणी की चार साल पहले जारचा निवासी संदीप मलिक से शादी हुई थी। संदीप भारतीय सेना में जालंधर में तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें