फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पांचवां सबसे प्रदूषित शहर रहा गाजियाबाद, एक्यूआई पहुंचा 281

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। जिले का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) रविवार को 281 पहुंच गया। गाजियाबाद देश का पांचवां सबसे प्रदूषित शहर रहा। इसके साथ ही जिले में इंदिरापुरम, वसुंधरा और लोनी की हवा सबसे प्रदूषित रही। यहां लोगों को सांस लेने में भी दिक्कतें होती दिखाई दीं। बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए यूपीपीसीबी की तरफ से निगरानी को बढ़ाते हुए तैयारी शुरू की है।
विज्ञापन


रविवार को लोनी की हवा सबसे जहरीली रही। यहां का एक्यूआई 369 दर्ज हुआ। संजय नगर का 317, इंदिरापुरम का 312 और वसुंधरा का एक्यूआई 305 दर्ज हुआ। तीन दिन से बारिश न होने की वजह से प्रदूषण में एक बार फिर बढ़ोत्तरी हुई है। प्रदूषण नियंत्रण विभाग के आधिकारिक एप समीर पर जारी हुए आंकड़ों के अनुसार गाजियाबाद देश के शीर्ष पांच प्रदूषित शहरों में रविवार को शामिल रहा।
यूपीपीसीबी के क्षेत्रीय प्रबंधक अंकित सिंह ने बताया कि सभी विभागों से बातचीत कर निगरानी रखी जा रही है। सभी मानकों को पूरा किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही वायु गुणवत्ता में सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें