शुरुआती तौर पर एसी में ब्लास्ट या चौकी में रखे पटाखों में धमाके की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
गाजियाबाद के इंदिरापुरम क्षेत्र की वसुंधरा पुलिस चौकी के अंदर शुक्रवार को जोरदार धमाका हो गया। धमाके से चौकी की दो खिड़कियां टूट गईं, जबकि दीवार में भी दरार आ गई। घटना में एक युवक के घायल होने की सूचना है।
विज्ञापन
शुरुआती तौर पर एसी में ब्लास्ट या चौकी में रखे पटाखों में धमाके की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।
वहीं, चौकी के कंट्रोल रूम में क्षेत्र से बरामद सामान रखे जाने को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं। साहिबाबाद के लाजपत नगर में 5 अक्टूबर को रावण का पुतला बनाने के दौरान हुए धमाके के बाद भी सुरक्षा व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर सवाल खड़े हो रहे हैं।