फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: ग्रामीण जोन पुलिस ने बरामद किए एक करोड़ के 504 मोबाइल, गुम फोन पाकर मालिकों के खिले चेहरे, देखें

Fri, 06 Nov 2026 04:48 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद में ग्रामीण जोन पुलिस ने चोरी और गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है।
विज्ञापन
गुम फोन पाकर मालिकों के खिले चेहरे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद में ग्रामीण जोन पुलिस ने चोरी और गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि ग्रामीण जोन के सभी थानों और साइबर व सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए विभिन्न कंपनियों के 504 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

विज्ञापन


 
इनकी अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपये है। पुलिस ने बरामद मोबाइल फोन उनके असली मालिकों की पहचान कर उन्हें वापस सौंप दिए। डीसीपी ने बताया कि सीईआईआर (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल पर मोबाइल चोरी और गुम होने की शिकायतें दर्ज कराई गई थीं। इन शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए साइबर टीम ने सर्विलांस और मैनुअल इनपुट की मदद से मोबाइल फोन की लोकेशन और तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया। इसके आधार पर अलग-अलग स्थानों से मोबाइल फोन बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इनमें थाना लोनी से 97, ट्रोनिका सिटी से 29, अंकुर विहार से 17,  लोनी बॉर्डर से 70, मसूरी से 95, मुरादनगर से 89, मोदीनगर से 62,  निवाड़ी से 20, भोजपुर से 25 मोबाइल पुलिस ने बरामद किए हैं। मोबाइल फोन वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिल उठे। लंबे समय से अपने खोए हुए मोबाइल मिलने पर लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए पुलिस का आभार जताया। कई लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए तकनीकी संसाधनों की मदद से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें