फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मत मारो मेरे बेटे को कहता रहा पिता, आरोपियों का दिल नहीं पसीजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मत मारो मेरे बेटे को कहता रहा पिता, आरोपियों का दिल नहीं पसीजा
विज्ञापन

लोनी। बेटे को पिटता देख विनोद ने हमलावरों के आगे खूब मिन्नतें कीं, हाथ जोड़े, पैर पड़े लेकिन एक न चली। अधमरा कर हमलावर मौके से फरार हो गए। रात की घटना सोच- सोचकर विनोद का कलेजा फटा जा रहा है। विनोद ने बताया कि जयकुमार अपने बच्चों के लिए पिचकारी लाया था। सोमवार को वह पत्नी को लाने जाने वाला था।
आरोपियों ने पड़ोसियों को कहा उन्हें कुछ नहीं हुआ है, वह सो रहे हैं। बचाने आए पड़ोसी भी वापस चले गए। सुबह मौत का पता लगने पर लोगों का घर में आना-जाना शुरू हो गया। पिता विनोद ने बताया कि वह ललित के मकान में दो महीने से रह रहे हैं। दो महीने से किराया ना जाने की वजह से वह रंजिश रखता था। वह उन्हें जबरन घर खाली करने को कह रहा था। हत्या से कुछ दिन पहले भी ललित ने घर खाली करने को कहा था। तब विनोद ने होली के बाद घर खाली करने की बात कही थी।
विज्ञापन

रात भर कमरे मे पड़ा रहा घायल, पिता रहा बेसुध
पुलिस का कहना है कि बेसुध हुए पिता को सुबह होश आया। उधर घायल बेटा रात भर कमरे में पड़ा रहा, उसके चीखने या कराहने की आवाज पडोसियों ने नहीं सुनी। उसने कब दम तोड़ दिया, यह पता नहीं चला। यह सब जानने के लिए पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
पति की हत्या की खबर सुन बेहोश हुई पत्नी
जयकुमार की पत्नी डोली अपने 8 माह के बेटे कृष्ण को लेकर करीब 20 दिन पहले मायके गई थी। होली के त्योहार पर उसे घर आना था। सोमवार को जयकुमार ससुराल जाकर पत्नी और बच्चे को लाने वाला था। वह अपने 8 माह के बच्चे के लिए पिचकारी लाया था। सोमवार सुबह जब पति की हत्या के बारे में पता चला तो डोली बेहोश हो गई। आननफानन वह अपनी ससुराल पहुंची। परिवार के अन्य सदस्यों ने उन्हें घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

मकान खाली नहीं करने पर की पिटाई
विनोद का कहना है कि उन्होंने 2000 रुपये महीने पर मकान किराए पर लिया था। मकान का किराया ना देने पर वह बार-बार धमकी देता था। मकान खाली नहीं करने और किराया नहीं देने पर आरोपियों ने उसके बेटे की पीटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें