फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोसायटी के कॉमन एरिया में कुत्ता घुमाने पर लगाई पाबंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोसायटी के कॉमन एरिया में कुत्ता घुमाने पर लगाई पाबंदी
विज्ञापन

वसुंधरा। अगर आप फ्लैट में रहते हैं और आपने कुत्ता पाल रखा है तो इसे रखने की नियम-शर्ते भी जान लीजिए। शिखर एंक्लेव सोसायटी की अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (एओए) ने कॉमन एरिया में कुत्ता ले जाने पर पाबंदी लगा दी है। चेतावनी दी है कि अगर कोई कुत्ता लेकर कॉमन एरिया या पार्क में घूमता मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही कुत्ता पालने वालों के लिए एडवाइजरी भी जारी कर दी है। कुत्तों के हमले की घटनाएं लगातार बढ़ने पर अन्य सोसायटी की एओए भी इस पर विचार कर रही हैं।
विज्ञापन

इससे पहले शिखर एंक्लेव सिंगल यूज प्लास्टिक पर पाबंदी लगा चुकी है। कुत्तों के मुद्दे पर सोमवार को कार्यकारिणी की बैठक हुई।
एओए अध्यक्ष हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि सोसायटी में जो एडवाइजरी जारी किया गया है, उससे जिलाधिकारी व नगर आयुक्त को भी अवगत करा दिया गया है। साथ ही सोसायटी में रहने वाले सभी लोगों को जानकारी दे दी गई है। इसका पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन

इनका ध्यान रखें
- कुत्ते को सोसायटी के बाहर घुमाकर मालिक सीधे अपने फ्लैट पर ले जाएं।
- कॉमन एरिया एवं सेंट्रल पार्क में कुत्ते को न घुमाया जाए और न उसे लेकर खड़े हों।
- अपने कुत्ते का पंजीकरण कराकर उसकी कॉपी एओए के पास जमा करनी होगी।
- कुत्ते को सोसायटी में निकालते समय उसके मुंह पर जाली वाला मास्क लगाएं।
- लिफ्ट खाली होने पर ही मालिक अपने कुत्ते को लेकर उसमें प्रवेश करें।
- कुत्ते से किसी को कोई नुकसान पहुंचा तो उसका मालिक जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें